{"_id":"61e9415dee6ff472ef68c551","slug":"samajwadi-party-leader-mp-daughter-sanghamitra-maurya-posted-facebook-post-on-aparna-yadav-joining-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर छलका दर्द: अपर्णा के भाजपा में आने पर सपा नेता की सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य ने कसा तंज, बहू को अगड़े वर्ग का बताकर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर छलका दर्द: अपर्णा के भाजपा में आने पर सपा नेता की सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य ने कसा तंज, बहू को अगड़े वर्ग का बताकर उठाए सवाल
Thu, 20 Jan 2022 04:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Jan 2022 04:32 PM IST
सार
सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने पिछले दिनों अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि हफ्ते भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्री पर वार हो रहा था। एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो उसका स्वागत
विज्ञापन
संघमित्रा मौर्य
- फोटो : facebook.com/sanghmitra.maurya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के बुधवार को भाजपा में शामिल होने पर बदायूं से भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने तंज कसा है। उन्होंने अगड़े और पिछड़े वर्ग को लेकर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपर्णा यादव का चचेरा भाई बताया है।
सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने पिछले दिनों अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने की ओर इशारा करते हुए कहा है कि हफ्ते भर पहले एक बेटी का पिता पार्टी बदलता है तो पुत्री पर वार हो रहा था। एक बहू अपने चचेरे भाई (योगी जी) के साथ एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आती है तो उसका स्वागत
क्या इसको भी इस वर्ग से जोड़ा जाना चाहिए कि बेटी (मौर्य) पिछड़े वर्ग की है और बहू (विष्ट) अगड़े वर्ग से। उन्होंने लिखा है कि क्या बहन बेटी की भी जाति और धर्म होता है? अगड़ा भाजपा में आता है तो राष्ट्रवादी और वह वोट भाजपा को करेगा या नहीं इस पर सवाल खड़ा करना तो दूर सोचा भी नहीं जाता, लेकिन पार्टी में रहने वाला राष्ट्रद्रोही, उसके वोट पर सवाल खड़े हो रहे ऐसा क्यों ?
विज्ञापन
कृपया सलाह न दें मैं कहां जाऊं क्या करूं, मैं जहां हूं ठीक हूं। विधानसभा चुनाव से ऐन पहले अगड़े और पिछड़ों को लेकर सांसद की यह फेसबुक पर की गई पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं में आ गई है।