{"_id":"6255e212ac37d438c5203c95","slug":"samajwadi-party-bareilly-office-electricity-disconnected-bareilly-news-bly481300799","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: विधायक शहजील के बड़े बोलों की आंच सपा दफ्तर तक... बिजली कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: विधायक शहजील के बड़े बोलों की आंच सपा दफ्तर तक... बिजली कटी
Wed, 13 Apr 2022 02:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 02:03 AM IST
सार
एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि उन्होंने सपा कार्यालय में छह माह में करीब आठ बार फोन कर बकाया बिजली बिल जमा करने को कहा। नोटिस के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस बाबत कार्यालय को कोई नोटिस नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
samajwadi party
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में सपा विधायक शहजिल इस्लाम का पेट्रोल पंप ध्वस्त करने के बाद अब सरकारी तंत्र की पार्टी पर भी निगाह टेढ़ी हो गई है। एक लाख रुपये से ज्यादा का बकाया बिजली बिल अदा न करने पर मंगलवार को सपा के जिला कार्यालय की बिजली काट दी गई। एसडीओ ने कहा है कि बिजली काटने से पहले कार्यालय सचिव को फोन करके कार्रवाई की सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय की बिजली विभागीय टीम ने काट दी। एसडीओ कुतुबखाना गौरव शर्मा ने बताया कि सपा कार्यालय पर बिजली बिल 1.15 लाख रुपया बकाया है। कई बार कहने के बावजूद बिल जमा नहीं किया गया। मंगलवार को बिजली कनेक्शन काटने से पहले फोन कर इसकी सूचना सपा के कार्यालय सचिव को दी गई थी। इसके बाद भी सपा की ओर से बकाया बिजली बिल जमा नहीं किया गया। इस दौरान उनके साथ जेई मनीष गुप्ता और अन्य बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
छह-सात सालों से नहीं जमा हुआ है बिल
एसडीओ गौरव शर्मा के मुताबिक, सपा कार्यालय का बिजली बिल छह-सात सालों से जमा नहीं किया गया है। पिछले छह माह में उन्होंने लगभग आठ बार कार्यालय में फोन करके बकाया बिजली बिल का भुगतान करने के लिए कहा था। इसके बाद भी सपा कार्यालय ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लिहाजा कार्यालय की बिजली काटनी पड़ी है।
विज्ञापन
सिर्फ फोन पर कहा, कोई नोटिस नहीं दिया
एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि उन्होंने सपा कार्यालय में छह माह में करीब आठ बार फोन कर बकाया बिजली बिल जमा करने को कहा। नोटिस के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस बाबत कार्यालय को कोई नोटिस नहीं भेजा गया। बिना नोटिस दिए कनेक्शन नहीं काटा जा सकता है। हालांकि सपा की ओर से पावर कॉरपोरेशन की इस कार्रवाई का अब तक कोई विरोध नहीं किया गया है।
एक लाख से ज्यादा का बिजली बिल एक-दो दिन में बकाया नहीं हो सकता है। यह छह-सात साल का बकाया है। इसे जमा कराने के बाद कनेक्शन जुड़वाया जाएगा।- शिव चरन कश्यप, सपा जिलाध्यक्ष