फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Party Announces Candidates of Shahjahanpur and Aonla for Lok Sabha Elections

लोकसभा चुनाव: सपा ने शाहजहांपुर से राजेश कश्यप को बनाया प्रत्याशी, आंवला से नीरज मौर्य को टिकट

Mon, 19 Feb 2024 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 04:30 PM IST
सार

सपा ने दूसरी सूची में शाहजहांपुर और आंवला लोकसभा सीट से भी अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। शाहजहांपुर से राजेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है, वहीं आंवला से नीरज मौर्य को टिकट दिया है। 

विज्ञापन
Samajwadi Party Announces Candidates of Shahjahanpur and Aonla for Lok Sabha Elections
राजेश कश्यप और नीरज मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें शाहजहांपुर और आंवला सीट से भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित शाहजहांपुर सीट से राजेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्य पर भरोसा जताया है। नीरज मौर्य वर्तमान में आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी हैं। 

विज्ञापन

 

तनवीर खां के करीबी हैं राजेश 
नोएडा के रहने वाले राजेश कश्यप सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए भी टिकट मांगा था। शाहजहांपुर से राजेश कश्यप के अलावा उपेंद्र पाल सिंह और कमल किशोर कठेरिया ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। तीनों नेताओं के नाम बंद लिफाफे में पार्टी हाईकमान को भेजे गए थे। आखिर में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजेश कश्यप पर भरोसा जताया। दूसरी सूची में उनका नाम का एलान कर दिया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार के विधायक रह चुके हैं नीरज मौर्य 
सपा ने आंवला लोकसभा सीट से नीरज मौर्य को प्रत्याशी घोषित कर जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है। नीरज शाहजहांपुर के जलालाबाद के रहने वाले हैं। वह 2007 और 2012 में बसपा से विधायक बने थे। 2017 में भी बसपा के टिकट पर जलालाबाद से चुनाव लड़ा। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। 2022 के चुनाव से पहले सपा में शामिल हो गए। सपा ने लोकसभा चुनाव में उन पर भरोसा जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed