फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Samajwadi Chhatra Sabha protest against BJP membership camp in Bareilly College

Bareilly News: बरेली कॉलेज में लगा भाजपा का सदस्यता शिविर, समाजवादी छात्र सभा के विरोध पर हटाया गया

Tue, 01 Oct 2024 07:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 07:16 PM IST
सार

बरेली कॉलेज में मंगलवार को भाजपा का सदस्यता शिविर लगाया गया। जानकारी होने पर समाजवादी छात्र सभा ने इसका विरोध किया। इसके बाद शिविर को हटा लिया गया।  

विज्ञापन
Samajwadi Chhatra Sabha protest against BJP membership camp in Bareilly College
समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली कॉलेज में मंगलवार को भाजपा का सदस्यता शिविर लगाने पर समाजवादी छात्र सभा (सछास) के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर पदाधिकारियों ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र संगठन ही सदस्यता अभियान चला सकते हैं, भाजपा का शिविर लगाया जाना अनुचित है। विरोध पर शिविर हटा लिया गया।

विज्ञापन


कॉलेज परिसर में मंगलवार को दो शिविर लगाए गए थे। इसकी सूचना मिलने पर सछास पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय का नारेबाजी करते हुए घेराव किया। यहां मिले मुख्य नियंता प्रो. आलोक खरे से नाराजगी जताई।
विज्ञापन


Bareilly News: भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान मारपीट, ब्लॉक प्रमुख के भांजे की आंख में गहरी चोट
विज्ञापन
विज्ञापन


सछास के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा ने कहा कि भाजपा का शिविर परिसर में लगाया जाना अनुचित है। आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ता जबरदस्ती छात्र-छात्राओं का फोन लेकर मिस कॉल से सदस्य बना रहे हैं। शिविर की अनुमति कॉलेज प्रशासन से भी नहीं ली गई।

हंगामा होने पर हटाया शिविर
महाविद्यालय में काफी देर हुए विरोध और नोकझोंक के बाद कॉलेज के पश्चिमी व पूर्वी गेट पर लगे सदस्यता शिविर को हटवा दिया गया। इसके अलावा छात्र सभा ने छात्राओं के लिए शौचालय, कॉलेज में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई, भवन मरम्मत, सेमिनार कक्ष और छात्रावास खुलवाने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, जिला महासचिव अमरीश यादव, अभिषेक यादव, सौरभ सिंह, सुमित यादव, अभिषेक राय, शिवांग भारद्वाज उपस्थित रहे।

बरेली कॉलेज प्रो. ओपी राय ने बताया कि सछास कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के समय मैं विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक में था। विरोध के बाद शिविर हटवा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed