{"_id":"5e4c1dd08ebc3ed1075cbde1","slug":"salesman-anoop-massacre-after-a-year-police-accidentally-get-assassins-bareilly-news-bly396423348","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन अनूप हत्याकांड: सालभर बाद अनायास पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन अनूप हत्याकांड: सालभर बाद अनायास पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारे
विज्ञापन
घटना का खुलासा करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुता क्षेत्र से पुलिस ने सात संदिग्धों को पकड़ा तो हुआ खुलासा
विज्ञापन
बरेली। पुलिस के लिए पहली बन चुके सेल्समैन अनूप चंद्र हत्याकांड का खुलासा अनायास ही हो गया। भुता क्षेत्र के लक्ष्मीपुर के पास खड़े सात संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ा तो खुलासा हुआ कि इसी गैंग ने एक साल पहले लूट के बाद अनूप की हत्या कर दी थी। पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए लुटेरों का एक साथी बिलसंडा निवासी कृष्णा भागने में सफल रहा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। बरामद पैशन प्रो बाइक सात फरवरी को क्योलडिया के गांव खिरिया के पास से लूटा बताया गया।
एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में सनराइज कॉलोनी निवासी प्रमोद, क्योलड़िया के सरावन पट्टी निवासी सलीम, मुरादाबाद के कांठ थाने के काजीखेड़ा निवासी राशिद, पीलीभीत के सुनगढ़ी नौगवां फाटक निवासी सूरज, इज्जत नगर थाने की विष्णुधाम कॉलोनी के शोभित व रजत पाल और यहीं की सैनिक कॉलोनी के अभिषेक को पेश किया। उन्होंने बताया कि भुता क्षेत्र में सोमवार रात लक्ष्मीपुर के पास यह बदमाश लूट के इरादे से खड़े थे। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया तो इनके पास से दो बाइक, स्कूटी, मोबाइल और तमंचे बरामद हुए। गैंग के सरगना प्रमोद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने साथी अमन के साथ मिलकर 25 फरवरी 2019 को भुता के नवादा में सेल्समैन अनूप चंद्र की लूट के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। अनूप लूट का विरोध कर रहा था और उन्हें पकड़े जाने का डर था। खुलासे के वक्त एसपी सिटी, एसपी देहात और एएसपी अभिषेक वर्मा मौजूद थे।

स्टूडेंट और आवारा लड़कों का बनाया था गैंग
प्रमोद ने बताया कि उसने कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट और बेरोजगार घूम रहे लड़कों से दोस्ती कर गैंग बनाया था। पहले वह इन लोगों पर दारू पार्टी और अन्य तरीके से खर्चा करता था और फिर उनसे लूट चोरी जैसे काम कराता था। उन्होंने कई लूट की हैं। वह सुनसान रास्तों पर नजर रखते थे और अकेला देखकर लूट कर लेते थे। बताया कि अनूप की हत्या में साथ रहा अमन लूट के दूसरे मामले में इज्जत नगर थाने से जेल भेजा गया है। भुता पुलिस अब उसे रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन