Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sales increased as gold and silver prices fell

Bareilly News: सोने-चांदी के दाम घटने से बढ़ी बिक्री

Mon, 16 Nov 2026 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Sales increased as gold and silver prices fell
बरेली। सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट ने ग्राहकों और कारोबारियों दोनों के चेहरे पर रौनक ला दी है। इन दिनों बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। सहालग के सीजन को लेकर भी लोग अभी से बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

बरेली सराफ एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि बीते कुछ दिनों के भीतर चांदी के दामों में नौ हजार रुपये प्रति किलो और सोने के दामों में चार हजार रुपये प्रति दस ग्राम की महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कीमतों में आई इस राहत भरी गिरावट के चलते दीपावली का सीजन बीत जाने के बावजूद बाजारों में ग्राहकों की चहल-पहल कम होने का नाम नहीं ले रही है। हल्के और फैंसी जेवरों की मांग बहुत अधिक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कई नए और आकर्षक डिजाइन तैयार करवाए हैं। बाजार में रविवार को कारोबार के दौरान चांदी का भाव 1,81,000 रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1,40,000 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया।
----------------
सोना चांदी
15 नवंबर - 140000 181000
14 नवंबर - 140000 181000
13 नवंबर - 140000 185000
12 नवंबर - 141200 188000
11 नवंबर - 143300 190000
10 नवंबर - 143500 190000
9 नवंबर - 145500 192500
8 नवंबर - 144000 190000
नोट - साेने के दाम रुपये प्रति दस ग्राम में है, जबकि चांदी के दाम रुपये प्रतिकिलो में है। सभी भाव बरेली सराफा एसोसिएशन के अनुसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed