{"_id":"667617f76cfc6529e9058639","slug":"saj-kirtan-darbar-ragi-group-enthralled-the-sangat-bareilly-news-c-4-bly1015-425411-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सजा कीर्तन दरबार, रागी जत्थे ने संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सजा कीर्तन दरबार, रागी जत्थे ने संगत को किया निहाल
Sat, 22 Jun 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
बरेली। सिखों के छठवें गुरु श्री हरगोबिंद साहिब का प्रकाश पर्व विश्वभर में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। शहर के जनकपुरी गुरुद्वारे में पूर्व संध्या पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। कीर्तन दरबार का शुभारंभ शाम को श्री रहिरास साहिब के पाठ से किया गया। इसमें हजूरी रागी जत्थे के भाई सतवंत सिंह ने आरती गायन कर कीर्तन सुनाया। श्री दरबार मंजी साहिब अमृतसर से आए ज्ञानी जसवंत सिंह ने बताया कि गुरु के चहेते बनने के लिए मनुष्य को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। अंत में श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए रागी भाई गुरबचन सिंह ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया।
प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार हरनाम सिंह व सचिव रमिंदर सिंह ने बताया कि मुख्य दीवान की शुरुआत सुबह चार बजे अमृत बेला से होगी। यह कार्यक्रम दोपहर तक चलेगा। गुरु के लंगर का प्रबंध किया गया है। कार्यक्रम में निर्मल सिंह, सुखबीर सिंह, रणजीत सिंह, परमजीत सिंह दुआ, हरविंदर सिंह, राकेश सिंह आदि का सहयोग रहा।