फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saigat...Minimum fare in city buses from today will be Rs 5.

Bareilly News: साैगात... सिटी बसों में आज से न्यूनतम किराया पांच रुपये

Thu, 01 Jan 2026 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Saigat...Minimum fare in city buses from today will be Rs 5.
बरेली। सिटी बस सर्विसेज के तहत संचालित हो रहीं ई-बसों में यात्रा के लिए अब न्यूनतम पांच रुपये किराया देना होगा। संशोधित किराया एक जनवरी से लागू हो जाएगा। अब तक सिटी बस में न्यूनतम किराया 12 रुपये था। शहर के तीन रूटों के 60 स्टॉपेज पर ठहराव के बावजूद ई-बसें खाली दौड़ रही हैं। अब इसमें सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

सिटी बस सर्विसेज के तहत 25 ई-बसों का संचालन बरेली-मनौना, बरेली-शीशगढ़ और बरेली-शेरगढ़ के बीच किया जा रहा था। महानिदेशक नगरीय परिवहन सेवा के आदेश के बाद नवंबर मध्य में इन बसों का संचालन नगर निगम की सीमा के तहत शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

25 बसों के लिए शहर में तीन रूट और 60 स्टॉपेज तय किए गए। शहर में संचालन शुरू होने के बाद बसों में यात्रियों की संख्या रोजाना औसतन 2600 से घटकर 300-400 पर आ गई। बसों में यात्रियों की संख्या कम होने का कारण जानने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक चौधरी ने 14 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीड बैक में सामने आया कि ऑटो, ई-रिक्शा के मुकाबले ई-बसों में किराया ज्यादा है। निदेशक मंडल की बैठक में ई-बसों में कम सवारियां और किराये के मामले को रखा गया।

विमर्श के बाद मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक में ई-बसों में तीन किलोमीटर तक की यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 12 से घटाकर पांच रुपये करने को स्वीकृति दे दी गई। 14 से 19 किलोमीटर तक के लिए पहले 35 रुपये किराया देना होता था। अब इस दूरी की यात्रा के लिए 25 रुपये किराया अदा करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed