{"_id":"678ff993d0964f021d0c0b21","slug":"saharanpur-youth-arrested-with-55-grams-of-smack-bareilly-news-c-4-lko1064-566006-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 55 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 55 ग्राम स्मैक के साथ सहारनपुर का युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान सहारनपुर के युवक को 55 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार राठी ने बताया कि पुलिस टीम रात करीब 12 बजे मढ़ीनाथ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेलवे लाइन की ओर आ रहे व्यक्ति ने जब टीम को देखा तो भागने का प्रयास किया। युवक की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 55 ग्राम स्मैक बरामद हुई। साथ ही 550 रुपये की नकदी बरामद हुई है। युवक ने पूछताछ में अपना नाम नावेद निवासी मोहल्ला पुलखुमरान निकट बिजलीघर थाना कोतवाली सिटी जिला सहारनपुर बताया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
52 ग्राम स्मैक के साथ युवक को पुलिस ने धरा
बरेली। सुभाषनगर थाना पुलिस ने 52 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस टीम को गत सोमवार मखबिर ने सूचना दी कि मालगोदाम की पानी टंकी के पास खड़ा युवक खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख युवक ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया। युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 52 ग्राम स्मैक और 200 रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दानिश निवासी पुलखुमरान भवा सराय थाना कोतवाली सहारनपुर बताया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।