{"_id":"66c7dea7e989622a41002e89","slug":"saharanpur-prayagraj-vande-bharat-express-flagged-off-via-bareilly-bareilly-news-c-4-lko1018-464749-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस को वाया बरेली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस को वाया बरेली हरी झंडी
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर रूट पर पहले से ट्रेनों के ज्यादा दबाव का हवाला दिया
बरेली। सहारनपुर-प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन वाया बरेली होते हुए ही होगा। उत्तर मध्य रेलवे ने वाया अलीगढ़-कानपुर रेल रूट पर पहले से ट्रेनों का ज्यादा दबाव होने का हवाला दिया है।
बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन मार्च से शुरू हो चुका है। सहारनपुर-प्रयागराज के बीच दिवाली बाद वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे ने सहारनपुर वाया बरेली-लखनऊ रेल रूट और सहारनपुर वाया अलीगढ़-कानपुर रेल रूट का सर्वे किया था। उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों के बीच ट्रेन संचालन को लेकर पत्राचार भी हुआ। तीन दिन पहले रेलवे बोर्ड चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने प्रयागराज का दौरा किया तो वंदेभारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन वाया बरेली-लखनऊ होते हुए ही किया जाएगा।
अगले कुछ दिनों में इसको लेकर स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी। सहारनपुर से वाया अलीगढ़-कानपुर सेंट्रल रेल रूट पर अगर इस ट्रेन का संचालन किया जाता है तो कई ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा जाएगा। इनकी समय सारणी में परिवर्तिन करना होगा। उत्तर मध्य रेलवे ने रेल रूट पर पहले से ट्रेनों का दबाव होने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
एक दिसंबर को आ जाएगी समय सारणी
- रेलवे एक दिसंबर को ट्रेनों की नई समय सारणी जारी करेगा। इस समय सारणी में सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत और बरेली-मुंबई सेंट्रल वंदेभारत एक्सप्रेस की समय सारणी भी जारी कर दी जाएगी। दोनों ट्रेनों के संचालन के लिए रेलवे सभी रेल खंडों में पहले से संचालित ट्रेनों की समय सारणी का अध्ययन कर रहा है।
-- -- -
वर्जन-
सहारनपुर-प्रयागराज वंदेभारत एक्सप्रेस और बरेली-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रस्तावित है। इन रूटों पर आने वाले रेल मंडलों की ट्रेनों की समय सारणी का अध्ययन किया जा रहा है। दिसंबर अंत तक दोनों ट्रेनों की समय सारणी जारी हो सकती है। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम