फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   safe to smack smuggler

स्मैक माफिया को बचाया

Mon, 13 Dec 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
safe to smack smuggler
बरेली। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मोहनपुर में चुनाव जीतने पर जश्न मनाने वाले प्रधान जाकिर हुसैन उर्फ बब्बू समेत पांच के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। मगर उनके ससुर स्मैक माफिया उस्मान को पुलिस ने बचा दिया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में फतेहगंज पश्चिमी के चर्चित स्मैक तस्कर उस्मान का दामाद जाकिर हुसैन मोहनपुर ग्राम पंचायत से चुनाव जीता था। उस समय कोरोना कर्फ्यू लगा होने के बावजूद उसने खूब नोट लुटाए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तत्कालीन नकटिया चौकी इंचार्ज रमेश शर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वीडियो में स्मैक तस्कर उस्मान नोट लुटाते हुए साफ दिखाई दे रहा है। मगर विवेचना के दौरान पुलिस ने उसे बचाते हुए मोहनपुर के प्रधान जाकिर हुसैन उर्फ बब्बू, अजीम, मुशाहिद, दानिश और नाजिर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है। ऐसे ही नवीनगर में जश्न मनाने के मामले में प्रधान सलीम शाह, मुस्तकीम, सरोज, संजीव, आरिफ, सुल्तान, बबलू, कामेश्वर, अबरार खां और सद्दाम के खिलाफ चार्जशीट लगाई गई है।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान नोट लुटाने के कैंट थाने के दोनों ही मुकदमों में चार्जशीट लगा दी गई है। उस्मान के वीडियो में मौजूद होने के बाद नाम विवेचना में शामिल न करने की जांच कराई जाएगी। - श्वेता यादव, सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed