{"_id":"63bd1eedb388cb79b656e56a","slug":"sadhu-murdered-at-cremation-ground-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फरीदपुर में साधु की गला रेतकर हत्या, श्मशान भूमि पर खून से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फरीदपुर में साधु की गला रेतकर हत्या, श्मशान भूमि पर खून से लथपथ मिला शव
Tue, 10 Jan 2023 01:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:47 PM IST
सार
फरीदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवक का शव लटका होने की वजह से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लगातार दूसरे दिन यहां हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार रात साधु की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में एक साधु की निर्मम हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह साधु का शव लहूलुहान हालत में श्मशान भूमि पर पड़ा मिला। उनकी हत्या गला रेतकर की गई है। पेट पर भी धारदार हथियार से प्रहार किए गए हैं। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फरीदपुर के मोहल्ला परा में श्मशान है। श्मशान भूमि पर ही एक कमरा और बरामद बना हुआ है। पास में काली माता का मंदिर है। 65 वर्षीय साधु बाबा भूषण नाथ यहां करीब 25 वर्षों से रह रहे थे। सोमवार की रात किसी ने उनकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह साधु का शव बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला। धारदार हथियार से उनका गला काटा गया है।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी घटनास्थल पहुंचे। माना जा रहा है कि हत्या में बाबा के किसी करीबी का हाथ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। बताया गया है कि श्मशान भूमि के पास ही एक तालाब है, जिसे पाटा जा रहा था। इसके कारण तालाब का पानी श्मशान भूमि में पहुंच रहा है। साधु ने इसका विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन