फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Saddam has also bought a flat in Dubai with black money of mafia Atiq and Ashraf

UP: अतीक-अशरफ की काली कमाई ठिकाने लगाने के लिए सद्दाम ने दुबई में भी खरीदे थे फ्लैट, वकील ने किया था खुलासा

Wed, 04 Oct 2023 08:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Oct 2023 08:55 AM IST
सार

अतीक-अशरफ देश के विभिन्न राज्यों में बोगस कंपनियां बनाकर काली कमाई का निवेश करते थे। बताते हैं कि जानकारों ने दोनों भाइयों को दुबई में निवेश करने की सलाह दी थी। तब सद्दाम ने अतीक-अशरफ के रुपये से दुबई में फ्लैट खरीदे थे। इन फ्लैट्स का किराया सद्दाम ही लेता रहा है। 

विज्ञापन
Saddam has also bought a flat in Dubai with black money of mafia Atiq and Ashraf
सद्दाम, अतीक और अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक और अशरफ की काली कमाई से सद्दाम ने दुबई में भी फ्लैट खरीदा है। अतीक के वकील सौलत हनीफ से पूछताछ में यह बात सामने आई है। प्रयागराज पुलिस इस मामले में सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


अतीक-अशरफ देश के विभिन्न राज्यों में बोगस कंपनियां बनाकर काली कमाई का निवेश करते थे। बताते हैं कि जानकारों ने दोनों भाइयों को दुबई में निवेश करने की सलाह दी थी। तब सद्दाम ने अतीक-अशरफ के रुपये से दुबई में फ्लैट खरीदे थे। इन फ्लैट्स का किराया सद्दाम ही लेता रहा है। 
विज्ञापन


जो लोग दुबई में रियल स्टेट कारोबार में निवेश करते हैं, उन्हें वीजा नियमों में ढील दी जाती है। इस वजह से भी सद्दाम ने दुबई में निवेश किया है। प्रयागराज पुलिस ने सौलत हनीफ को रिमांड पर लिया था तो उसने बताया कि सद्दाम ने दोनों भाइयों के करोड़ों रुपये दुबई में निवेश किए हैं। सद्दाम को अतीक-अशरफ की बेनामी संपत्ति के बारे में भी पूरी जानकारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सद्दाम बहन जैनब के साथ मिलकर कुछ संपत्ति बेचना चाहता था। इस बारे में उसकी कई बिल्डरों से बात भी हुई थी, लेकिन खरीद-फरोख्त से पहले बरेली एसटीएफ ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि प्रयागराज पुलिस सद्दाम को रिमांड पर लेकर अतीक-अशरफ की संपत्ति के बारे में पता करेगी। 

वहीं, प्रॉपर्टी डीलर फरहत को भी सद्दाम ने बरेली में जमीन खरीदने के लिए रुपये दिए थे। इसका भी पता लगाया जा रहा है। सद्दाम पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा सकती है।
 

सद्दाम को ‘विधायक जी’ कहते हैं गुर्गे
अशरफ के जेल जाने के बाद उसके गुर्गे सद्दाम को ‘विधायक जी’ कहकर संबोधित करने लगे थे। खुद अशरफ भी सद्दाम को विधानसभा का चुनाव लड़वाना चाहता था। सद्दाम ने अतीक-अशरफ की पहुंच का हवाला देकर फुरकान और लल्ला गद्दी को भी राजनीति में चमकाने का वादा किया था।

सद्दाम अपने गांव में कद्दावर नेताओं के कार्यक्रम कराता था और भीड़ जुटाकर उन्हें अपनी ताकत दिखाता था। इसलिए गुर्गे उसे ‘विधायक जी’ कहते हैं। सद्दाम विपक्षी दल के एक कद्दावर नेता को चाचा कहता था और जब चाहता था उनसे फोन पर बात कर लेता था। इस नेता के साथ सद्दाम के कई फोटो भी वायरल हो रहे हैं। कद्दावर नेता के साथ फुरकान के भी फोटो वायरल हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed