फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ashraf brother-in-law Saddam fled from UP due to fear of encounter

उमेश पाल हत्याकांड: एनकाउंटर के डर से यूपी से भागा अशरफ का साला सद्दाम, तलाश में जुटीं पुलिस की टीमें

Sun, 26 Mar 2023 03:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 26 Mar 2023 03:46 PM IST
सार

पुलिस को अब तक मिली सूचना के मुताबिक सद्दाम को उमेशपाल की हत्या की जानकारी पहले से थी। वह दो महीने पहले से ही बरेली जेल में बंद अशरफ से मिलने भी नहीं आया था। 

विज्ञापन
Ashraf brother-in-law Saddam fled from UP due to fear of encounter
अशरफ और सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम की तलाश में बरेली पुलिस समेत दूसरे जिलों की टीमें भी लगी हैं। यूपी में उसकी लोकेशन नहीं मिल रही है। माना जा रहा है कि एनकाउंटर के डर से वह प्रदेश से बाहर भाग गया है। महाराष्ट्र या हरियाणा में किसी भरोसेमंद शख्स के यहां उसके होने की आशंका है। दोनों प्रदेशों में एजेंसियां उसकी लोकेशन तलाश रही हैं। दूसरी ओर, उसके नेपाल भागने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, उसके बारे में कोई सटीक इनपुट नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस और एजेंसियों को अब तक मिली सूचना के मुताबिक सद्दाम को उमेशपाल की हत्या की जानकारी पहले से थी। वह दो महीने पहले से ही बरेली जेल में बंद अशरफ से मिलने भी नहीं आया था। ऐसे में अधिकारियों का मानना है कि सद्दाम ने अपने बचने का इंतजाम भी पहले से ही कर लिया होगा। बरेली से सटे नेपाल में उसके जाने की आशंका शुरू से है, हालांकि घटना के कुछ समय बाद ही नेपाल सीमा पर एसटीएफ की निगरानी बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन

हरियाणा-दिल्ली में भी होने की आशंका 

सूत्र बताते हैं कि राजू पाल हत्याकांड में अशरफ काफी समय तक फरार रहा था। उस समय सद्दाम ने ही अशरफ के दिल्ली व हरियाणा में रहने का बंदोबस्त किया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरियाणा व दिल्ली में उसका मजबूत नेटवर्क है। वह वहां छिपा हो सकता है। 

छात्रा ने कॉपी में लिखा: लड़कियों को तो आप जानते हैं कितना काम होता है, तैयारी नहीं कर पाई, पास कर देना सर...

मुंबई में सद्दाम के परिवार लोग रहते हैं, इनसे वह सोशल मीडिया के जरिये गहरा जुड़ाव रखता है। सऊदी में भी करीबी लोग हैं। हालांकि वहां जाने के लिए वीजा की समस्या हो सकती है, लेकिन प्लान पहले से बना हो तो यह असंभव भी नहीं है। फिलहाल टीमें कई लाइनों पर काम कर रही हैं, इसका नतीजा जल्द देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed