फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sachin, a thief with a bounty on his head who had escaped from court, arrested following an encounter

Bareilly News: कोर्ट से भागा इनामी चोर सचिन मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Sachin, a thief with a bounty on his head who had escaped from court, arrested following an encounter
बरेली। कोर्ट में पेशी के दौरान हिरासत से फरार 25 हजार रुपये के इनामी चोर सचिन सिंह ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार सुबह रेलवे नार्थ कॉलोनी से पकड़ा गया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसकी ओर से की गई फायरिंग में एक मुख्य आरक्षी भी आंशिक रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सचिन के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी और मुख्य आरक्षी रवाब मियां को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सचिन सिंह 21 अक्तूबर को न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान उस वक्त पुलिस हिरासत से फरार हो गया था जब उसे कोर्ट में पेश कराकर हवालात की ओर लाया जा रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
विज्ञापन

----
चोरी के आठ मामले दर्ज
सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि सचिन सुभाषनगर क्षेत्र के बंसीनगला का निवासी है। वह न्यायालय में पेशी के दौरान भागा था। इस संबंध में कोतवाली में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

पुलिस पर फायरिंग की एक और रिपोर्ट दर्ज
सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सचिन रेलवे स्टेशन के पास छिपा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में सचिन के दाहिने पैर में गोली लगी, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को सचिन ने बताया कि वह कहीं दूर भागने की फिराक में स्टेशन पर आया था। जब उसे पुलिस दिखी तो वह डरकर भागने लगा। तब पुलिस ने उसे पहचान लिया और पकड़े जाने के डर से उसने पुलिस पर फायर किया था। सीओ ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में सचिन के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत एक और मामला दर्ज किया गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed