फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUVI: More than 64 thousand admissions took place in this session

रुविवि : इस सत्र में हुए 64 हजार से अधिक प्रवेश

Sun, 20 Sep 2026 06:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 20 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
RUVI: More than 64 thousand admissions took place in this session
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में इस वर्ष 64 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। यह संख्या केवल तीन जिलों के कॉलेजों से है, जो पिछले वर्षों की तुलना में सीमित कार्यक्षेत्र है। विश्वविद्यालय ने इसे एक अच्छी स्थिति बताया है।
विज्ञापन




सत्र 2026-27 में बरेली, बदायूं और पीलीभीत जिलों के 145 कॉलेजों में कुल 79,847 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 64,564 विद्यार्थियों ने पूर्ण रूप से प्रवेश लिया है। जुलाई के अंत तक यह संख्या मात्र तीस हजार तक ही पहुंची थी, जिसमें बाद में वृद्धि हुई। पिछले सत्र 2025-26 में शाहजहांपुर के करीब 45 महाविद्यालयों के संबद्ध होने पर 75 हजार प्रवेश हुए थे।
विज्ञापन

इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में करीब नौ हजार प्रवेश कम हुए हैं, लेकिन अधिकांश छात्र संख्या अभी भी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि तीन जिलों के साथ भी विश्वविद्यालय में प्रवेश की संख्या संतोषजनक रही है। प्रवेश समन्वयक प्रो. एसके पांडेय ने बताया कि इस बार कुल प्रवेश 64 हजार से अधिक रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस और अन्य कोर्स में भी प्रवेश की संख्या ठीक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बीते दो वर्षों में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कॉलेजों और प्रवेश के समीकरणों में बड़ा बदलाव आया है। वर्ष 2024 में मुरादाबाद और बरेली मंडल के 524 कॉलेजों के साथ छात्र संख्या पांच लाख तक थी। उस समय विश्वविद्यालय का कार्यक्षेत्र काफी विस्तृत था। अब यह केवल तीन जिलों तक सीमित हो गया है।




ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग में पंजीकरण

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण 25 सितंबर तक जारी हैं। अब तक इन कार्यक्रमों में मात्र तीस प्रवेश हुए हैं, जिससे विश्वविद्यालय उत्साहित है। पंजीकरण के बाद फीस भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। इन कार्यक्रमों में बीए, एमए शिक्षा, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, एमकॉम, एमएससी गणित जैसे ऑनलाइन प्रोग्राम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग में बीकॉम जनरल, एमबीए मार्केटिंग, एमएसडब्ल्यू और पीजीडीजेएमसी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed