{"_id":"6912533220e04f3e6b0597e5","slug":"ruvi-campus-won-the-trophy-by-defeating-ss-college-by-22-runs-bareilly-news-c-4-vns1074-763847-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसएस कॉलेज को 22 रनों से हराकर रुविवि कैंपस ने जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसएस कॉलेज को 22 रनों से हराकर रुविवि कैंपस ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में एसएस कॉलेज को 22 रनों से हराकर रुविवि कैंपस की टीम विजेता बनी। खिताबी मुकाबले में पीयूष पटेल मैन ऑफ द मैच बने।
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए रुविवि कैंपस की टीम ने सभी विकेट खोकर 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएस कॉलेज की टीम 18.1 ओवर में मात्र 122 रन ही बना सकी।
इस दौरान मो. अलीउद्दीन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और हर्षित माथुर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। मैच के रेफरी अनुज चौहान, संदीप पॉल और विराट यादव रहे।इससे पहले मुख्य अतिथि प्रो. एसएस बेदी (क्रीड़ा सचिव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय) और विशिष्ट अतिथि केबी अग्रवाल (आईएएस एवं पूर्व उपाध्यक्ष बीडीए), महाविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री शशिभूषण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, क्रीड़ा संयोजक गिरीशचन्द्र अग्रवाल, केपी गोयल आदि ने मैच का शुभारंभ किया। संवाद