{"_id":"690e5cfc4d35c1fa150fb092","slug":"ruvi-becomes-the-first-non-technical-university-to-issue-blockchain-secured-digital-degrees-bareilly-news-c-4-vns1074-761989-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ब्लॉक चेन सुरक्षित डिजिटल डिग्री जारी करने वाला पहला गैर तकनीकी विश्वविद्यालय बना रुविवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ब्लॉक चेन सुरक्षित डिजिटल डिग्री जारी करने वाला पहला गैर तकनीकी विश्वविद्यालय बना रुविवि
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय अपने 23वें दीक्षांत समारोह में 13 नवंबर को ब्लॉकचेन सुरक्षित डिजिटल डिग्री जारी करेगा। रुविवि ऐसा करने वाला प्रदेश का पहला गैर तकनीकी विश्वविद्यालय होगा। यह परियोजना ट्रूस्कॉलर के तकनीकी सहयोग से लागू की जा रही है। नई व्यवस्था में प्रत्येक डिग्री डिजिटल हस्ताक्षर सहित जारी होगी, जिससे रिकॉर्ड अपरिवर्तनीय रहेगा। प्रमाणपत्र के साथ उपलब्ध क्यूआर कोड से नियोक्ता, विश्वविद्यालय, दूतावास और सरकारी एजेंसियां क्षणभर में डिग्री का ऑनलाइन सत्यापन कर सकेंगी।
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बताया कि ब्लॉक चेन आधारित डिजिटल डिग्रियाें को वैश्विक स्तर पर भरोसेमंद माना जाता है। यह कदम विद्यार्थियों, नियोक्ताओं और अकादमिक संस्थानों सभी के लिए पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। प्रयास है कि रुविवि अपने सभी संबंध महाविद्यालयों को ग्लोबल टेक एडॉप्शन की मुख्यधारा में लाए। विद्यार्थियों को उनकी डिग्री ट्रूस्कॉलर के सुरक्षित डिजिटल वॉलेट में मिलेगी, साथ ही साझा करने के लिए डाउनलोड योग्य प्रति भी उपलब्ध होगी। छोटे शहरों/कस्बों के विद्यार्थियों को अब कागजी प्रक्रियाओं, डाक/यात्रा और लंबी प्रतीक्षा से मुक्ति मिलेगी। इससे रोजगार, उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति और वीजा से जुड़े सत्यापन अब तेज और सरल होंगे। संवाद
समारोह के दिन एसएमएस से मिलेंगे संदेश
दीक्षांत समारोह के दिन स्नातकों को एसएमएस/ई-मेल के जरिये वॉलेट एक्सेस के स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश भेजे जाएंगे। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन हेल्पडेस्क की व्यवस्था की है। ट्रूस्कॉलर टीम की ओर से नोडल अधिकारियों और कॉलेज आईटी/परीक्षा प्रकोष्ठ को सूक्ष्म प्रशिक्षण दिया जाएगा।