फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUV students will play cricket in international level ground, construction started on the campus

Bareilly News: रुविवि के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय स्तरीय मैदान में खेलेंगे क्रिकेट, परिसर में निर्माण शुरू

Tue, 29 Oct 2024 03:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 29 Oct 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
RUV students will play cricket in international level ground, construction started on the campus
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय मानक की पिच पर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। विवि की ओर से छात्रावास परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से मैदान का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव प्रो. आलोक श्रीवास्तव के अनुसार मैदान में दो पिच बनाई जाएंगी, जोकि अंतरराष्ट्रीय मानक की होंगी। इसके जरूरत पड़ने पर अगले चरण में विस्तार किया जा सकेगा। पहले चरण में 50 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। वर्तमान में यहां अभ्यास पिच बनाई गई है, जिसके आसपास नेट लगाया गया है। फिलहाल मैदान की भूमि पर लगे पेड़ों की कटाई के लिए टेंडर किया जाना है। उसके बाद ही निर्माण कार्य प्रगति कर सकेगा। इसे छह महीने में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक विवि में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बना हुआ है, जिसमें एथलेटिक्स का आयोजन होता है। साथ ही इनडोर स्टेडियम में बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन आदि खेल प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। वहीं, क्रिकेट के लिए विद्यार्थी छात्रावास परिसर का इस्तेमाल कर रहे थे, जहां घास और झाड़ियां होने के कारण उन्हें परेशानी होती थी।
विज्ञापन


विवि में बनेगा इंटरनेशनल ट्रांजिट हॉस्टल
कुलपति प्रो. केपी सिंह के अनुसार विवि को हाल ही में पीएम उषा योजना के तहत 100 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। इससे परिसर में इंटरनेशनल ट्रांजिट छात्रावास बनाया जाएगा। इसमें विदेश से आने वाले शिक्षक ठहर सकेंगे। साथ ही शोध कार्य या अतिथि व्याख्यान के लिए आने वाले लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी। इनके कमरे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, जिसमें सीसीटीवी, सेंसर, ऑनलाइन मॉनिटरिंग की तकनीक शामिल है। इसका शिलान्यास राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 14 अक्तूबर को किया था। साथ में डिजिटल लर्निंग हब और इन्क्यूबेटिंग पायलट फैसिलिटी का निर्माण भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed