फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RUV opens portal, race for admission in colleges begins

Bareilly News: रुविवि ने खोला पोर्टल, कॉलेजों में शुरू हुई दाखिले की दौड़

Wed, 22 May 2024 05:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 22 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
RUV opens portal, race for admission in colleges begins
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख कॉलेजों में भी अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए दौड़ शुरू कर दी चुकी है। विद्यार्थी जीव विज्ञान विषय में सबसे अधिक रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पोर्टल पर 10 मई से पंजीकरण किए जा रहे हैं। एनईपी के तहत दो पाठ्यक्रमों को एक साथ करने की अनुमति दी गई है। इसमें एक संस्थागत छात्र के रूप में और दूसरा पाठ्यक्रम व्यक्तिगत, ऑनलाइन मोड या दूरस्थ शिक्षा से कर सकेंगे। विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। यहां करीब 800 सीटें लॉक की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक के लिए मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। छात्राएं प्रवेश फॉर्म कॉलेज की वेबसाइट www.ggpgcvral.org पर भरकर कॉलेज कार्यालय में 10 जून तक जमा कर सकती हैं। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में भी मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं, भूड़ कन्या महाविद्यालय में एक जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरेली कॉलेज
पाठ्यक्रम----उपलब्ध सीटें
बीए---1840
बीकॉम---1040
बीएससी (बायो)----720
बीएससी (गणित)---880

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय
पाठ्यक्रम----उपलब्ध सीटें
बीए---720
बीएससी( बायो व गणित)---160
वाणिज्य वर्ग---160

साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय
पाठ्यक्रम----उपलब्ध सीटें
बीए---720
बीएससी (गृह विज्ञान)---60
बीकॉम (ऑनर्स)---60
बी लिब---40
बीबीए ( रिटेल ऑपरेशन) ---60

भूड़ कन्या महाविद्यालय
पाठ्यक्रम----उपलब्ध सीटें
बीए--- 630
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed