फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruta: Enrollment will be today for university campus election

रूटा: विश्वविद्यालय कैंपस चुनाव के लिए आज होंगे नामांकन

Tue, 19 Jan 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Ruta: Enrollment will be today for university campus election
MJP Rohilkhand university

कुलसचिव ने चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक की तैनाती की

विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (रूटा) विश्वविद्यालय कैंपस के चुनाव को लेकर तैयारी पूरी हो गई है। विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रत्याशी नामांकन कराएंगे। 29 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने यह चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों की तैनाती दी गई है।
इस चुनाव को कराने के लिए व्यवसाय प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर पीबी सिंह को चुनाव अधिकारी और प्लांट साइंस विभाग के प्रोफेसर जेएन मौर्य को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। कुलसचिव ने निर्देशित किया है कि ये चुनाव कार्यक्रम हो जाने के बाद पूरी आख्या उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें। मंगलवार को एमबीए विभाग में रूटा विश्वविद्यालय कैंपस के पांच पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री और कोषाध्यक्ष के लिए सुबह 11 बजे से उम्मीदवार पर्चे दाखिल करेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं कराने के लिए 19 से बंद रहेगा बरेली कॉलेज
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सत्र 2019-20 की परीक्षा सुधार परीक्षाएं 19 जनवरी से बरेली कॉलेज में कराई जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने बताया कि इन परीक्षाओं को कराने के लिए बरेली कॉलेज में 19 से 23 जनवरी तक पढ़ाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed