{"_id":"541e53567dfe3c22a146ccea24acc059","slug":"rural-volleyball-league-final-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ग्रामीण वालीबॉल लीग शुरू, फाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण वालीबॉल लीग शुरू, फाइनल मुकाबला आज
बरेली
Updated Thu, 11 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पहला मैच केसीएन क्लब और इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इसमें इन्वर्टिस ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच गैनी व टैहरा के बीच हुआ, इसमें टेहरा ने बाजी मारी। तीसरा मैच धौरा और देवरनियां के बीच खेला गया। देवरनिया ने मैच जीता। सुकटिया और मुंडिया में मुंडिया ने मैच जीता। आरवीसी और दर्शन डिग्री कालेज के बीच हुए मैच में आरवीसी ने मैच जीता। राठी क्लब और आरवीसी बी के बीच हुए मैच में राठी ने मुकाबला जीता। धौराटांडा और कांठ शाहजहांपुर के बीच हुए मैच में धौरा ने बाजी मारी। अंतिम मैच बरेली वारियर्स और यूथ क्लब के बीच हुआ। इसमें बरेली वारियर्स ने जीत हासिल की। गुरुवार को आरवीसी, मुंडिया, राठी क्लब, कांठ, देवरनिया और इंवर्टिस के बीच सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला होगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख आराम सिंह, बहेड़ी व्यापार मंडल के सलीम चंदा, सलीक कातिब, ताहिर पप्पु, महफूज, उजैर, बीपी शर्मा, योगेश राठ व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन