फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Running by auto will be expensive, ten rupees minimum fare

बरेलीः ऑटो से चलना होेगा महंगा, दस रुपये न्यूनतम किराया

Fri, 06 Mar 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Running by auto will be expensive, ten rupees minimum fare
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
बरेली। सीएनजी, परमिट रिन्यूवल, जुर्माना और बीमा की कीमत दो से तीन गुना किए जाने के चलते अब ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा भी अपनी किराया दरें बढ़ा दी हैं। गुरुवार को ऑटो, ई-रिक्शा टेम्पो चालक एसोसिएशन के बैनर तले पदाधिकारियों ने बैठक कर करीब दस साल बाद न्यूनतम किराया दस रुपए निर्धारित करने पर सहमति जता दी है। साथ ही, नई किराया दरें तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दी गई हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह के मुताबिक साल 2011 से ही न्यूनतम किराया पांच रुपए चल रहा है। बीते दस सालों में बसों समेत तमाम आरटीओ के काम और ईंधन के दाम भी दो गुना तक बढ़ चुके हैं। ऐसे में पूर्व में निर्धारित न्यूनतम दर से ऑटो चालकों के सामने आर्थिक संकट गहरा रहा है। बताया कि रोडवेज का किराया भी 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर है। वहीं, ऑटो पांच रुपए में पांच किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। जिले की अन्य तहसीलों में भी न्यूनतम किराया दस रुपए तय हो चुका है। इसलिए अब बरेली शहर में भी रूट वाइज, जाने और आने के किराया दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। जो दस से लेकर तीस रुपए तक हैं।
विज्ञापन

किराया, कहां से कहां तक

रूट नंबर एक पर बरेली जंक्शन से चौकी चौराहा होते हुए गांधी उद्यान तक दस रुपए, श्यामगंज, अमर उजाला सैटेलाइट तक 15 रुपए, सैटेलाइट से यूनिवर्सिटी, बीसलपुर चौराहा, सुरेश शर्मा नगर तक दस रुपए, संजय नगर तक 15 रुपए, सैटेलाइट से रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज 15 रुपए, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज से बीसलपुर चौराहा, सौ फिटा रोड, महानगर मॉल, छोटी विहार तक दस रुपये, जंक्शन से सीधे जाने के लिए डेलापीर, संजयनगर, रोहिलखंड, नकटिया तक 25 रुपए किराया होगा। रूट नंबर दो पर जंक्शन से सिटी किला तक दस रुपए, मिनी बाईपास तक 15 रुपए, महेशपुर आईटीआई, जीटीआई, सीबी गंज तक बीस रुपए। रूट नंबर तीन पर जंक्शन से गढ़ी चौकी तक 15 रुपए, हार्टमन, कुदेशिया, इज्जतनगर, डाकखाना तक 20 रुपए, जंक्शन से कर्मचारी नगर, विपिन, भाष्कर अस्पताल, इज्जतनगर तक 20 रुपए, हवाई अड्डा तक 30 रुपए। रूट नंबर चार पर किला से हार्टमन, कुदेशिया, इज्जतनगर तक दस रुपए, इज्जतनगर से हवाई अड्डा दस रुपए, सैटेलाइट से श्यामगंज, काली बाड़ी, बरेली कॉलेज तक दस रुपए, रोडवेज चौपुला 15 रुपए, सैटेलाइट से गन्ना मिल तक 20 और करगैना तक 30 रुपए। रूट नंबर पांच पर चौपुला से सुभाषनगर तक दस रुपए, बीडीए कॉलोनी, करगैना तक 15 रुपए, जंक्शन से सदर बाजार, बीआई, लाल फाटक तक 15 रुपए रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वापसी के दौरान सैटेलाइट से चौकी चौराहा तक दस रुपए, कचहरी जंक्शन तक 15 रुपए, फनसिटी से डोहरा रोड तक 10 रुपए, यूनिवर्सिटी, सैटेलाइट तक 15 रुपए, मथुरापुर से मिनी बाईपास तक दस रुपए, किला तक 15 रुपए, सीबी गंज से किला तक दस रुपए, सिटी चौपुला तक 15 रुपए, सीबी गंज से कचहरी, जंक्शन तक 20 रुपए, इज्जतनगर कुदेशिया, हार्टमन से सिटी चौपुला तक 15 रुपए, इज्जतनगर से किला तक दस रुपए, जंक्शन तक 20 रुपए, इज्जतनगर से मिनी बाईपास तक दस रुपए, सीबी गंज तक 15 रुपए, इज्जतनगर से डेलापरी तक दस रुपए, पीलीभीत बाईपास तक 20 रुपए, डेलापीर से पीलीभीत बाईपास तक दस रुपए, कोहाड़ापीर से डेलापीर तक दस रुपए, चौकी चौहरा से लाल फाटक तक 15 रुपए किराया कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed