फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rules are being ignored in front of the camera, passengers are being overloaded.

Bareilly News: कैमरे के सामने नियमों की अनदेखी, क्षमता से ज्यादा भरी जा रहीं सवारियां

Tue, 19 May 2026 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rules are being ignored in front of the camera, passengers are being overloaded.
बरेली। किला पुल के नीचे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के कैमरे लगे हैं। इन कैमरों के सामने ही डग्गामार वाहन नियमों को रौंद रहे हैं। यहां से मीरगंज जाने वाली वैन में 16 सवारियां भरी जा रही हैं। यहां सवारी भरने वाली सभी गाड़ियां प्राइवेट नंबर की हैं, लेकिन इनका व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां पुलिस की पिकेट भी लगती है, लेकिन मिलीभगत के कारण कोई इस ओर नहीं देखता। सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

किला में सत्य प्रकाश पार्क के सामने चारों दिशाओं में आईसीसीसी के चार कैमरे लगे हैं। नगर निगम कार्यालय से इन कैमरों के जरिये निगरानी का दावा किया जाता है, लेकिन वहां बैठे कर्मचारी इन डग्गामार वाहनों की मनमानी को नहीं देख पा रहे हैं। मीरगंज जाने के लिए कई वैन व फतेहगंज पश्चिमी जाने के लिए पीले रंग के ऑटो यहीं से सवारियां भरते हैं। आलम ये है कि सात सीटों वाली प्राइवेट वैन में 16 सवारियां बैठाई जा रही हैं। इसके बाद चालक के बैठने के लिए भी जगह नहीं बचती। वह किसी तरह वैन चलाते हैं। वहीं, पीले नंबर प्लेट (देहात परमिट) के ऑटो शहर की सीमा में फर्राटा भर रहे हैं। एक ऑटो में 12 से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर स्टेशन से बहेड़ी के लिए दौड़ रहे ओवरलोड वाहन
इज्जतनगर स्टेशन से ओवरलोड मैजिक वाहन बहेड़ी की दौड़ लगा रहे हैं। यहां भी नियमों को ताक पर रखकर 16-18 सवारियाें के साथ सामान भी ढोया जा रहा है। कुछ वाहनों पर दो-तीन सवारियां पीछे लटकी भी नजर आईं। यहां भी कैमरे लगे हैं। ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी रहती है, पर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत व फरीदपुर मार्ग पर भी यही हाल
पीलीभीत व फरीदपुर मार्गों पर भी डग्गामार वाहनों की भरमार है। जिस ई-रिक्शा पर पांच लोगों के बैठने की जगह होती है, उसमें नौ सवारियां ढोई जा रही हैं। ऑटो में भी चार की जगह नौ सवारियों को बैठाया जा रहा है। पीलीभीत रोड पर चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा आगे की सीटों पर महिलाओं को बैठाकर ले जाते देखे गए। कई में तो आगे का शीशा भी नहीं है। यहां डग्गामार वाहनों से लोहे के एंगल भी ढोए जा रहे हैं। फरीदपुर मार्ग पर ऑटो छात्रों को ठूसकर ले जाता दिखा।
ये हैं नियम
- ई-रिक्शा पर आगे एक चालक व पीछे चार सवारियां।
- ऑटो पर आगे चालक व पीछे तीन सवारियां।
- विक्रम पर आगे चालक व पीछे छह सवारियां।
ये है जुर्माने का प्रावधान
- ओवरलोडिंग में प्रति सवारी पर एक हजार रुपये (अधिकतम पांच हजार)।
- डीएल न होने पर पांच हजार रुपये।
- पंजीयन न होने पर पांच हजार रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed