फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rules are being ignored... illegal school vehicles are running fearlessly

Bareilly News: नियम ताक पर... बेखौफ दौड़ रहे अवैध स्कूल वाहन

Fri, 22 Aug 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Rules are being ignored... illegal school vehicles are running fearlessly
बरेली। जिले में अवैध स्कूल वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। ये आए दिन हादसे का कारण भी बन रहे हैं। इसके बाद भी परिवहन विभाग के जिम्मेदार भी इन पर कार्रवाई करने के लिए गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

हैरत की बात है कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री के आदेश पर शुरू किया गए अभियान के दौरान सिर्फ 32 वाहनों के ही पंजीयन निरस्त किए गए। सावन माह में व्यस्तता बताकर इसे बंद कर दिया गया। अनधिकृत स्कूल वाहन से कुचलकर मासूम की मौत के बाद अब परिवहन विभाग के जिम्मेदारों ने फिर से इसे शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में 731 स्कूल वाहन ही पंजीकृत हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या ऐसे वाहनों की भी है जो बिना पंजीकरण के बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने का काम करते हैं। इनमें से ज्यादातर नियमों का पालन नहीं करते। इस वजह से हादसे की आशंका भी ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों के मुताबिक परिवहन विभाग से परमिट लेने के बाद ही वाहन का इस्तेमाल बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में किया जा सकता है। परमिट लेने के लिए कई मानकों का पालन करना पड़ता है। स्कूल में लगे वाहनों के चालक और परिचालकों के पास अनुभव होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं चालक का परीक्षण भी जरूरी है।
चालक के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस भी होना चाहिए। इस वजह से वाहन चालक इससे बचते हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। संवाद

आज से शुरू होगा अभियान
आरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि तीन दिन के अभियान के बाद सावन की व्यवस्थाओं के चलते अभियान बंद कर दिया गया था। अब शुक्रवार से इसे फिर शुरू किया जाएगा। इस दौरान मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed