फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rule of 80, bus ran at the speed of 102, salary of 12 drivers cut

Bareilly News: 80 का नियम, 102 की रफ्तार में दौड़ाई बस, 12 चालकों के वेतन में कटौती

Wed, 02 Jul 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Rule of 80, bus ran at the speed of 102, salary of 12 drivers cut
बरेली। रोडवेज के चालक बसों को निर्धारित 80 किमी प्रति घंटे के बजाय सौ से अधिक की रफ्तार से बसें दौड़ा रहे हैं। मुख्यालय के आदेश पर रुहेलखंड डिपो के एआरएम ने ऐसे 12 चालकाें के वेतन में कटौती की है।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय से रुहेलखंड डिपो की 12 बसों का ब्योरा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय को भेजा गया है। इनमें वे बसें शामिल हैं, जिन्हें हाईवे पर चालकों ने 84.25 से लेकर 102 किमी की रफ्तार से दौड़ाया। यह रोडवेज के नियमों के खिलाफ है। साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है। इसके मद्देनजर संबंधित चालकों के वेतन से 500-500 रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो के एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी नेे बताया कि 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जा सकता। हाईवे पर दौड़ रही बसों की रिपोर्ट सीधे मुख्यालय पहुंचती है, जिसके बाद कार्रवाई की जाती है। अगर किसी कारणवश बस चालक 80 से ऊपर रफ्तार कर भी ले तो पांच मिनट तक लगातार उस स्पीड पर बस को नहीं दौड़ाया जा सकता। ऐसी शिकायतों पर दो से तीन बार वार्निंग दी जाती है। इसके बाद कार्रवाई होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गोवर्धन मेले में जाएंगी परिक्षेत्र की 100 बसें
बरेली। गोवर्धन मेले में बरेली परिक्षेत्र की सौ बसें लगाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से इसकी सूची जारी हो चुकी है। इनमें बरेली व रुहेलखंड डिपो की 30-30, बदायूं की 25 और पीलीभीत डिपो की 15 बसें शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मेले के लिए उन्हीं बसों को लगाया गया है, जिनकी कमाई कम है या फिर संबंधित रूट पर बसों की संख्या अधिक है। परिक्षेत्र से 100 बस कम होने से स्थानीय यात्रियों को दिक्कत हो सकती है। चारों डिपो के एआरएम ने रिजर्व बसों की सूची भी दी है। यदि मेले में कोई बस खराब हो जाती है तो उसकी जगह तत्काल दूसरी भेजी जाएगी। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि अगर स्थानीय स्तर पर यात्रियोें को दिक्कत हुई तो संबंधित रूटों पर अनुबंधित बसों को लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed