{"_id":"657a9ca31a469ce436001ee8","slug":"ruhilkhand-university-teachers-remain-angry-over-no-change-in-exam-schedule-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय: परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव न होने पर शिक्षकों में आक्रोश बरकरार, नहीं करेंगे ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय: परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव न होने पर शिक्षकों में आक्रोश बरकरार, नहीं करेंगे ड्यूटी
Thu, 14 Dec 2023 11:42 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:42 AM IST
सार
बरेली कॉलेज शिक्षक संघ ने आम सभा की बैठक कर शीतकालीन अवकाश और रविवार को परीक्षा में सहयोग नहीं करना का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से जारी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव न होने पर शिक्षकों में आक्रोश बरकरार है। रुटा ने बुधवार को जहां कुलपति से मुलाकात की। वहीं बरेली कॉलेज शिक्षक संघ ने आम सभा की बैठक कर शीतकालीन अवकाश और रविवार को परीक्षा में सहयोग नहीं करना का प्रस्ताव पारित किया। कुलपति से मुलाकात के बाद भी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षण संघ (रुटा) के महामंत्री प्रो. स्वदेश सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. केपी सिंह से मुलाकात की। जहां कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार को निर्देशित किया कि सकारात्मक रुख अपनाया जाए।
विज्ञापन
इसको लेकर शिक्षक संघ ने कहा कि 23 दिसंबर से एक जनवरी तक होने वाली परीक्षाओं को किसी और तिथि में कराया जाए। वहीं बरेली कॉलेज शिक्षक संघ ने भी बहुउद्देशीय हॉल में आम सभा की बैठक में प्रस्ताव के संबंध में प्राचार्य को भी पत्र भेजा गया है। इस अवसर पर प्रो. गजेंद्र पाल सिंह, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. वंदना शर्मा, प्रो. मनमीत कौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर रोका रुटा का प्रतिनिधिमंडल
रुटा का प्रतिनिधिमंडल कुलपति कार्यालय में प्रवेश कर रहा था। तभी सुरक्षाकर्मी ने उन्हें हाथ लगाकर रोक लिया। महिला पदाधिकारी ने इसका विरोध किया। इसके बाद सभी अंदर जाकर कार्यालय के वेटिंग कक्ष में बैैठ गए। इसको लेकर रुटा के महामंत्री ने बताया कि जिस समय सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से मना किया था। उस समय एबीवीपी के कार्यकर्ता पहले से ही कुलपति से वार्ता कर रहे थे। ऐसे में सभी ने कार्यालय के वेटिंग कक्ष में मुलाकात का इंतजार किया।