फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhilkhand University Graduation main examination forms can be filled till 20th November

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: 20 नवंबर तक भर सकते हैं स्नातक की मुख्य परीक्षा के फॉर्म

Sun, 12 Nov 2023 11:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Nov 2023 11:32 AM IST
सार

परीक्षा आवेदन पत्र आठ नवंबर से ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। 20 तारीख फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है। विद्यार्थी ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र विभाग में जमा करने की अंतिम तारीख 21 व कॉलेज से ऑनलाइन आवेदन पत्र सत्यापित करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर है।

विज्ञापन
Ruhilkhand University Graduation main examination forms can be filled till 20th November
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य परीक्षा 2024 के स्नातक स्तर में एनईपी के अतिरिक्त पाठ्यक्रमों की आवेदन तारीख जारी की गई है। इन पाठ्यक्रमों (बीलिब, एमलिब, बीकॉम-वित्त एवं वित्तीय सेवा, बीसीए, बीबीए पुराना पाठ्यक्रम, पीजीडीसीए, एमएसडब्लू) इत्यादि के प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा आवेदन पत्र आठ नवंबर से ऑनलाइन विवि के पोर्टल पर भरे जा रहे हैं। 20 तारीख फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है। विद्यार्थी ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र विभाग में जमा करने की अंतिम तारीख 21 व कॉलेज से ऑनलाइन आवेदन पत्र सत्यापित करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर है।

विज्ञापन


वहीं मुख्य परीक्षा 2024 के स्नातक स्तर के एनईपी से आच्छादित पाठ्यक्रमों की आवेदन तिथि भी जारी की गई है। इन पाठ्यक्रमों (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए व बीएससी-गृह विज्ञान) प्रथम, तृतीय व पंचम सेमेस्टर के संस्थागत व बैक परीक्षा आवेदन पत्र छह नवंबर से ऑनलाइन विवि पोर्टल भरे जा रहे हैं। 20 तारीख फॉर्म भरने की अंतिम तारीख है। विद्यार्थी ऑनलाइन शुल्क जमा करने व आवेदन पत्र विभाग में जमा करने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है। बरेली कॉलेज में होने वाली परास्नातक (एमए-द्वितीय सेमेस्टर) मौखिक परीक्षा 18 को संस्कृत, 20 को उर्दू, 21 को सामाजशास्त्र, 22 को अर्थशास्त्र की परीक्षा संपन्न होगी।
विज्ञापन


शिक्षक की पेंटिंग उत्कृष्ट, मिलेगा पुरस्कार
पंजाब की इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स अमृतसर ने बरेली कॉलेज की फाइन आर्ट्स विभाग की अध्यक्ष प्रो. पम्पा गौतम को उनकी पेंटिंग सत्यम, शिवम, सुंदरम के लिए पुरस्कृत करने के लिए चुना है। यह पुरस्कार उन्हें 19 नवंबर को अमृतसर में प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व प्रो. पम्पा गौतम को वर्ष 2016 और 2019 में हिमाचल स्टेट म्यूजियम शिमला व इंडियन एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स का पुरस्कार भी मिल चुका है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. ओपी राय व अन्य शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed