Ruhilkhand University: विश्वविद्यालय ने छात्रों को दिया एक और मौका, परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई
जो विद्यार्थी स्नातक परीक्षा का फॉर्म भरने से रह गए हैं, उन्हें विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। विश्वविद्यालय ने तारीख बढ़ा दी है। अब दो दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसके बाद तीन और चार दिसंबर को विलंब शुल्क लगेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से स्नातक मुख्य परीक्षा के फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी दो दिसंबर तक फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद तीन व चार दिसंबर तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरे जाएंगे।
परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए व बीएससी-गृह विज्ञान के प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की मुख्य व बैक पेपर परीक्षा के फॉर्म विवि के पोर्टल पर छह नवंबर से भरे जा रहे हैं। इसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर से बढ़ाकर दो दिसंबर कर दी गई है।
ऑनलाइन शुल्क जमा करने व फॉर्म विभाग में जमा करने की आखिरी तारीख तीन दिसंबर है। कॉलेज की ओर से चार दिसंबर तक सत्यापन किया जाएगा। 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ तीन और चार दिसंबर को भी परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। इसमें ऑनलाइन शुल्क जमा करने व फॉर्म कॉलेज में जमा करने की आखिरी तिथि पांच दिसंबर है। कॉलेज छह दिसंबर तक फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन कर सकेंगे।
मुख्य और बैक परीक्षा का शेड्यूल जारी
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से मुख्य और विषम सेमेस्टर की बैक परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी किया गया है। प्रथम, तृतीय व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होंगी और 20 जनवरी तक चलेंगी। परीक्षाएं तीन पालियों में संपन्न कराई जाएंगी।