{"_id":"e330415248575d5da9711bba4c1295c9","slug":"ruhelkhand-university-inter-university-youth-festival-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अंतर-विश्वविद्यालयीय युवा महोत्सव आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अंतर-विश्वविद्यालयीय युवा महोत्सव आज
बरेली
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सांस्कृतिक कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. संतोष अरोरा ने बताया कि महोत्सव में आशुभाषण, रंगोली, पोस्टर, कार्टूनिंग, ऑन द स्पॉट पेंटिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘युवा भारत की प्रगति में सहायक है’ रखा गया है। अन्य प्रतियोगिताओं के विषय 10 फरवरी को ही घोषित किए जाएंगे। डॉ. राजकमल ने बताया कि समापन समारोह और पुरस्कार वितरण 10 फरवरी को दोपहर तीन बजे होगा। युवा महोत्सव में भाग लेने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, चौधरी चरन सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, आईवीआरआई डीम्ड विश्वविद्यालय, तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद, आईएफटीएम मुरादाबाद, इन्वर्टिस विश्वविद्यालय, जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के विद्यार्थी आ रहे हैं। महोत्सव की मेजबानी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कर रहा है।
विज्ञापन