फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhelkhand University: Advisory to start classes, schedule will be made by the Head of Department

रुहेलखंड विश्वविद्यालयः कक्षाएं शुरू कराने को एडवाइजरी जारी, शेड्यूल विभागाध्यक्ष बनाएंगे

Thu, 26 Nov 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ruhelkhand University: Advisory to start classes, schedule will be made by the Head of Department
MJP Rohilkhand university

विश्वविद्यालय परिसर में अब तक कक्षाएं शुरू न हो पाने से पढ़ाई में हो रही देरी

विज्ञापन
बरेली। कोरोना की वजह से करीब आठ महीने से बंद चल रहे रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने दोबारा नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू करने की एडवाइजरी जारी कर दी है। विद्यार्थियों को बुलाने का शेड्यूल और समय सारिणी बनाने की जिम्मेदारी विभागाध्यक्षों को सौंपी है। इसके बाद ही नियमित कक्षाओं का संचालन हो पाएगा।
कोरोना की वजह से नियमित कक्षाओं का संचालन मार्च से ठप है। हाल में शासन ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को 23 नवंबर से नियमित कक्षाएं शुरू करने के निर्देश दिए थे मगर विश्वविद्यालय में अब तक पढ़ाई शुरू नहीं कराई जा सकी है। ऐसे में परिसर में संचालित इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट सहित विभिन्न विभागों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राएं देरी होने से परेशान हैं। जबकि बरेली कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ हो गया है। बुधवार की शाम को कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की ओर से सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा गया कि कोविड-19 के नियमों का अनुपालन करते हुए कक्षाएं शुरू करनी है। अब विभागाध्यक्षों को अपने स्तर से तय करना है कि सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए किस तरह से छात्रों को कक्षाओं में पढ़ाने के लिए शेड्यूल तैयार करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जल्द ही परिसर में सभी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार को रिपोर्ट देने के बाद सैनिटाइज कराए जाएंगे क्लास रूम
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभागों के अध्यक्ष रजिस्ट्रार को यह रिपोर्ट देंगे कि वे 50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति के साथ किस तरह से नियमित कक्षाएं कब से शुरू कर रहे हैं। इसके बाद क्लास रूम को सैनिटाइज करने और हॉस्टल आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू करने के लिए एडवाइजरी जारी हो गई है। कक्षाएं कब और कैसे शुरू होंगी, यह रिपोर्ट सभी विभागाध्यक्षों को बनाकर देनी होगी।’ - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed