फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhelkhand enclave open mini Passport Seva Kendra

रुहेलखंड परिक्षेत्र में खुलेंगे मिनी पासपोर्ट सेवा केंद्र

Tue, 20 Sep 2016 01:36 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 20 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों को अब एक और सुविधा मिल गई है। परिक्षेत्र में आने वाले जिलों का डाटा विदेश मंत्रालय ने मांगा है। ऐसे जिलों में लघु पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाएंगे जो क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से काफी दूर होंगे। आवेदकों को उनके जिले में ही पासपोर्ट आवेदन संबंधी प्रक्रिया पूरी करने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बरेली पासपोर्ट सेवा केंद्र परिक्षेत्र में बरेली और मुरादाबाद मंडल को मिलाकर 13 जिले आते हैं। यहां रोजाना सात सौ आवेदन आते हैं। कई जिले बरेली से तीन सौ किमी दूर हैं जहां के आवेदकों को बरेली आने-जाने में दिक्कत होती है। अगर दस्तावेजों में कुछ कमी निकल आए तो उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। बरेली की तरह तरह गाजियाबाद या लखनऊ परिक्षेत्र में आने वाले पासपोर्ट सेवा केंद्रों का भी यही हाल है। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदकों को अपने दस्तावेज और बायोमीट्रिक के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र आना ही पड़ता है।  मिनी पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए विदेश मंत्रालय ने  परिक्षेत्र के जिले, पासपोर्ट केंद्र से, आने जाने की सुविधा, आवेदकों की संख्या आदि तमाम डिटेल मांगी है। इसी आधार पर तय होगा कि मिनी पासपोर्ट केंद्र किस जिले में खोला जाए। यह केंद्र पासपोर्ट सेवा केंद्र की तरह ही काम करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
लघु पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाने की तैयारी है। इस बाबत विदेश मंत्रालय ने बरेली पासपोर्ट सेवा केंद्र परिक्षेत्र के आने वाले जिलों की डिटेल मांगी है। केंद्र खुलने से दूर दराज के जिलों के आवेदकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बरेली 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed