फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rudrabhishek of Lord Shiva will be held in Shiva temples in Bareilly

Sawan 2023: नाथ नगरी में शिव मंदिरों में होगा भगवान भोलेनाथ का विशाल रुद्राभिषेक, जानिए तारीखें

Mon, 03 Jul 2023 10:17 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 10:17 AM IST
सार

बरेली के नाथ मंदिरों में श्रृंखलाबद्ध विशाल रुद्राभिषेक 10 जुलाई से प्रारंभ होगा, जो 21 अगस्त तक सावन के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। 

विज्ञापन
Rudrabhishek of Lord Shiva will be held in Shiva temples in Bareilly
त्रिवटी नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस वर्ष चार जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। नाथनगरी बरेली के नाथ मंदिरों में श्रृंखलाबद्ध विशाल रुद्राभिषेक 10 जुलाई से प्रारंभ होगा, जो 21 अगस्त तक सावन के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की बैठक में रविवार को कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। 

विज्ञापन

किस मंदिर में कब होगा रुद्राभिषेक

10 जुलाई को त्रिवटी नाथ मंदिर
17 जुलाई को अलखनाथ मंदिर
24 जुलाई को मढ़ीनाथ मंदिर
31 जुलाई को तपेश्वरनाथ मंदिर
सात अगस्त को धोपेश्वरनाथ मंदिर
14 अगस्त को वनखंडीनाथ मंदिर
21 अगस्त को पशुपतिनाथ मंदिर

10 जुलाई को श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारीलाल मंदिर से शोभायात्रा के रूप में शिवभक्त जलाभिषेक करने त्रिवटीनाथ मंदिर के लिए रवाना होंगे। सावन में सातों नाथ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sawan 2023: 200 साल पुराना है बदायूं का बिरुआबाड़ी मंदिर, खोदाई में निकला था शिवलिंग; यह है मान्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात जुलाई से हाईवे पर रहेगा रूट डायवर्जन

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर हाईवे पर रूट डायवर्जन रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने सात जुलाई से 25 अगस्त तक का रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। डायवर्जन की व्यवस्था प्रत्येक शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार रात 8 बजे तक लागू रहेगी।

बरेली से दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन आंवला, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली को निकाले जाएंगे। मीरगंज व अन्य मार्गों से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को तीन बत्ती तिराहा थाना मिलक से पटवाई, शाहबाद, बिलारी, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed