{"_id":"6235dcd35041ba768363bfcc","slug":"ruckus-over-throwing-colors-at-religious-place-in-baheri-report-on-52-including-bjp-and-sp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: बहेड़ी में धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, भाजपा व सपा नेताओं समेत 52 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: बहेड़ी में धार्मिक स्थल पर रंग फेंकने पर बवाल, पुलिस पर पथराव, भाजपा व सपा नेताओं समेत 52 पर रिपोर्ट
Sat, 19 Mar 2022 07:08 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:08 PM IST
सार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में होली का जुलूस निकलने के दौरान अराजक तत्वों ने दूसरे समुदाय के लोगों के धार्मिक स्थल पर रंग फेंककर कस्बे का माहौल बिगाड़ दिया। इससे गुस्साए दूसरे समुदाय के लोगों ने नैनीताल हाईवे जाम कर दिया। समझाने गए पुलिस अधिकारियों से अभद्रता के बाद पथराव किया है। पुलिस ने मामले में 52 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
बरेली के बहेड़ी में होली जुलूस निकालने के दौरान हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली मे होली के मौके पर कुछ लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। यहां पर होली के जुलूस के दौरान होरियारों की टोली निकलने के दौरान दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल में अराजक तत्वों ने रंग फेंक दिया। इससे दूसरे संप्रदाय के लोग भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने नैनीताल हाईवे जाम कर दिया। मामले को शांत कराने गए एसपी देहात और एसपी सिटी से अभ्रदता कर पथराव कर दिया। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। साथ ही सपा और भाजपा नेताओं समेत 52 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में स्थित होली को लेकर जुलूस निकल रहा था। टोली में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। टोली में शामिल लोग अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जा रहे थे। इस दौरान अराजक तत्वों ने दूसरे समुदाय के लोगों के धार्मिक स्थल पर रंग फेंककर कस्बे का माहौल बिगाड़ दिया। इससे गुस्साए दूसरे समुदाय के लोगों ने इलाके में विरोध जुलूस निकाला और नैनीताल हाईवे पर बैठकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मामला तूल पकड़ता देखकर हरकत में आई पुलिस ने लोगों का शांत कराने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात और एसपी सिटी से भी उन्हें समझाने का प्रयास किया। भड़के लोगों ने उनसे अभद्रता कर पुलिस पर पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। वहीं पुलिस ने मामले में भाजपा और सपा नेताओं समेत 52 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन