फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goons open fired on brother of Bithri block pramukh in Bareilly

Bareilly: अविश्वास प्रस्ताव पर बढ़ी रार, ब्लॉक प्रमुख के भाई पर फायर झोंका, दूसरे पक्ष ने भी लगाया आरोप

Sat, 04 Nov 2023 06:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Sat, 04 Nov 2023 06:54 AM IST
सार

बिथरी ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के भाई कुसमेंद्र पटेल तैयतपुर के निवासी हैं। उनका आरोप है कि वह शुक्रवार दोपहर भाई के साथ कार से रामगंगा कॉलोनी के सेक्टर-9 में बिजली उपकेंद्र के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान कमुआ कला निवासी कमल पटेल ने उन्हें घेर लिया और पिटाई की। उन पर फायर भी किया। 

विज्ञापन
goons open fired on brother of Bithri block pramukh in Bareilly
बिथरी ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बिथरी ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट के बीच सत्तापक्ष से जुड़े नेताओं में गुटबाजी हावी हो रही है। शुक्रवार शाम ब्लॉक प्रमुख के भाई ने अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाकर तहरीर दी तो दूसरी ओर से भी इसी तरह का आरोप लगाकर शिकायत की गई। पुलिस इसे चुनावी दांव मानते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बिथरी ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के भाई कुसमेंद्र पटेल तैयतपुर के निवासी हैं। उनका आरोप है कि वह शुक्रवार दोपहर भाई के साथ कार से रामगंगा कॉलोनी के सेक्टर-9 में बिजली उपकेंद्र के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान कमुआ कला निवासी कमल पटेल ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगा दी। तभी गाड़ी से कमल, उसके पिता वीरपाल और पांच लोग उतरे। ये लोग कुसमेंद्र को गाड़ी से उतारकर पीटने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण जुटने लगे तो कमल ने कुसमेंद्र पर फायर कर दिया, जो मिस हो गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर कमल वहां से भाग गया।
विज्ञापन


उधर, कमल पटेल का आरोप है कि वह दोपहर में बीडीए ऑफिस जा रहे थे। तभी कुसमेंद्र ने भाई मुनेंद्र पटेल, उसकी बहन ब्रजेश कुमारी के ससुर शंकरलाल, देवर सुरेंद्र पटेल व दो अज्ञात लोगों के साथ रामगंगा कॉलोनी सेक्टर-9 के पास उन्हें घेर लिया। उनकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर रोका और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। फायर मिस हो गया। भीड़ जुटने पर ये लोग उनसे 50 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन छीन ले गए। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र पक्ष से जुड़े हैं कमल पटेल
हाल ही में बिथरी ब्लॉक के कई बीडीसी सदस्यों ने डीएम से मिलकर ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए पत्र दिया था, जिसे डीएम ने डीपीआरओ के पास भेज दिया था। बता दें कि बृजेश कुमारी को प्रमुख बनाने के लिए उनके पति हरेंद्र सिंह ने जान लगा दी थी। 

इससे पहले सपा सरकार में विजेंद्र सिंह यहां के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। विजेंद्र काफी समय से सपा में हैं और अपने परिवार की महिला को प्रमुख बनाना चाहते हैं। कई सदस्यों का समर्थन भी उनके साथ बताया जा रहा है। कुल मिलाकर दोनों ही गुट भाजपा से जुड़े हैं। जिस कमल पटेल पर आरोप लगाया जा रहा है, वह विजेंद्र के पड़ोसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed