फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus over death of elderly person Neighbour accused of murder in Bareilly

बरेली में बुजुर्ग की मौत पर हंगामा: दूसरे समुदाय के पड़ोसी पर हत्या का आरोप, मांस पकाने को लेकर था विवाद

Thu, 16 Jan 2025 04:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2025 04:23 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में हरबंस लाल की मौत के बाद बृहस्पतिवार को उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को सड़क पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।  

विज्ञापन
Ruckus over death of elderly person Neighbour accused of murder in Bareilly
परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मॉडल टाउन चौकी क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में घर की चहारदीवारी पर फाइबर शीट लगवाने के विवाद में पड़ोसियों ने पिटाई कर धक्का दिया तो बुजुर्ग हरबंस लाल की मौत हो गई। उनके बेटे हेमंत ने पड़ोसी पिता-पुत्र पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के शव को स्टेडियम रोड पर रखकर परिजनों ने बृहस्पतिवार को जाम लगा दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें समझाने में जुटी है। 

विज्ञापन


बुधवार शाम हुई थी घटना 
नीलकंठ कॉलोनी निवासी हेमंत ने बुधवार शाम बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को सूचना दी थी कि पड़ोसी सगीर अहमद व उनके बेटे इमरान ने उनके पिता हरबंस लाल (79) की पीटकर हत्या कर दी है। बताया कि पिता घर की चहारदीवारी पर फाइबर शीट लगवा रहे थे। तभी सगीर अहमद व उसके परिजन दीवार पर नट बोल्ट लगाने का विरोध करने लगे। आरोप है कि सगीर आदि ने हरबंस लाल की पिटाई कर उन्हें धक्का दे दिया। इससे हरबंस लाल गिर गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


हेमंत के मुताबिक, उनके पिता हृदय रोगी थे। वह उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हेमंत ने सगीर व इमरान पर पिता की पिटाई करने व धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सगीर का कहना था कि केवल बहस हुई थी। उन्होंने कोई मारपीट नहीं की। पुलिस ने आरोपी के घर में लगे कैमरा का डीवीआर कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

मांस पकाने को लेकर था विवाद
मृतक के भाई सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि पड़ोसी अपने घर में मांस पकाते हैं। उनके भाई हरबंस लाल सात्विक प्रवृत्ति के थे। उन्हें इसकी गंध से परहेज था। रोज की दिक्कत से परेशान होकर उनके पिता ने फाइवर शीट लगाकर आड़ करने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों ने हमला कर दिया। परिजनों ने आरोपी सगीर और इमरान की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed