फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus outside the police station, mild force used on family members

Bareilly News: थाने के बाहर किया हंगामा, परिजनों पर हल्का बल प्रयोग

Wed, 04 Sep 2024 07:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Ruckus outside the police station, mild force used on family members
सिसौना गांव की विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ, आश्वासन पर लौटे
विज्ञापन

बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के आठ दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। इससे गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने पहले लोगों को समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। कुछ को पकड़कर थाने में बिठा दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सीओ आंवला नीलेश मिश्रा ने मायके पक्ष के लोगों से बात कर भरोसा दिलाया, तब जाकर हंगामा शांत हुआ। बाद में पुलिस ने थाने में बैठाए गए लोगों को छोड़ दिया।

बदायूं जनपद के थाना बिनावर के गांव रसूलपुर निवासी कैलाश यादव ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री आरती की शादी तीन वर्ष पूर्व यतेंद्र यादव निवासी गांव सिसौना थाना बिशारतगंज के साथ हुई थी। ससुराल वालों ने दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर 25 अगस्त की रात उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया, जबकि विवाहिता चार माह की गर्भवती थी। उसके बाद से ही ससुराली फरार चल रहे हैं। इस मामले में आरोपियों की सुराग नहीं लगने पर मायका पक्ष के लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed