फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus in the supply office in the name of making ration card

Bareilly News: राशन कार्ड बनवाने के नाम पर आपूर्ति कार्यालय में हंगामा

Sat, 28 Jun 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in the supply office in the name of making ration card
मीरगंज। तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में शुक्रवार को एक ग्रामीण ने राशन कार्ड जारी न होने पर कार्यालय के लिपिक से गाली-गलौज शुरू कर दी और कार्यालय को आग लगाने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन


आपूर्ति विभाग में कार्यरत लिपिक आयुष शर्मा ने इस संबंध में एसडीएम को लिखित शिकायतीपत्र देकर गोपाल पटेल निवासी ग्राम पंचायत कनूनगला, ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम मीरगंज की संस्तुति पर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर 1:20 बजे गोपाल पटेल नामक व्यक्ति कार्यालय पहुंचे और खंड विकास अधिकारी की एक पर्ची दिखाकर राशनकार्ड जारी करने की मांग की। लिपिक द्वारा जब उन्हें बताया गया कि उक्त पत्र अभी कार्यालय में प्राप्त नहीं हुआ है, तो उन्होंने गंभीर रूप से अपशब्द कहे और विरोध करने पर कार्यालय को आग लगाने की धमकी दी। लिपिक ने बताया कि घटना के समय पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है, जिसे अब साक्ष्य के तौर पर प्रशासन को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने मामला संज्ञान में लेते हुए मीरगंज थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस मामले में जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed