{"_id":"6547f10d5fd6cf23bf0d5e72","slug":"ruckus-in-the-firecracker-market-by-calling-the-minister-as-nephew-then-a-compromise-bareilly-news-c-4-noi1138-281883-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मंत्री का भतीजा बताकर पटाखा बाजार में हंगामा, फिर समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मंत्री का भतीजा बताकर पटाखा बाजार में हंगामा, फिर समझौता
Mon, 06 Nov 2023 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एमबी इंटर कॉलेज मैदान के पटाखा बाजार में शनिवार को एक युवक ने खुद को मंत्री का भतीजा बताते हुए हंगामा कर दिया। उसने यहां मजदूरों और कई पटाखा व्यापारियों से भी अभद्रता कर दी। कुछ व्यापारी शिकायत करने प्रेमनगर थाने पहुंचे। बाद में व्यापारियों ने समझौता भी कर लिया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एमबी इंटर काॅलेज के मैदान में पटाखे की दुकानें लग रही हैं। दुकानों के लिए व्यापारी मैदान में टेंट लगवा रहे हैं। शनिवार देर शाम मजदूर टेंट लगा रहे थे। तभी एक युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ यहां आया। उसने खुद को एक मंत्री का भतीजा बताते हुए टेंट लगा रहे मजदूरों से अभद्रता करने लगा।
जब व्यापारी पहुंचे तो उनसे भी अभद्रता करने लगा। मंत्री का नाम लेते हुए पटाखा व्यापारियों को जेल भिजवाने की धमकी भी दे डाली। इसके बाद कुछ व्यापारी शिकायत लेकर प्रेमनगर थाने पहुंचे। हालांकि, बाद में उन्होंने समझौता कर लिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि व्यापारियों का आपसी विवाद था, उन्होंने खुद ही समझौता कर लिया। कोई तहरीर नहीं दी गई है।