{"_id":"5f7241928ebc3e1a231efb81","slug":"ruckus-in-llm-entrance-exam-examiners-adamant-on-carrying-booklets-bareilly-news-bly4213829153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में हंगामा, बुकलेट ले जाने पर अड़ा परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में हंगामा, बुकलेट ले जाने पर अड़ा परीक्षार्थी
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
चीफ प्रॉक्टर और परीक्षा पर्यवेक्षक के साथ नोंकझोंक, रजिस्ट्रार को दी आपत्ति
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यलाय में सोमवार को एलएलएम की प्रवेश परीक्षा के बाद उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक परीक्षार्थी बुकलेट साथ ले जाने की भी जिद करने लगा। मामला इतना तूल पकड़ गया कि चीफ प्रॉक्टर और परीक्षा पर्यवेक्षक को बुलाना पड़ा जिनकी परीक्षार्थी से नोकझोंक भी हो गई। करीब आधे घंटे तक बहस के बाद परीक्षार्थी ने रजिस्ट्रार ऑफिस में लिखित आपत्ति देकर लौट गया।
सोमवार को विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा का अंतिम दिन था। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में बने परीक्षा केंद्र में एलएलएमकी परीक्षा देने आया एक 55 वर्षीय परीक्षार्थी पेपर हल करने के बाद बुकलेट अपने साथ ले जाने पर अड़ गया। परीक्षा कक्ष में तैनात स्टाफ काफी समझाने के बाद भी उससे बुकलेट जमा कराने में नाकाम रहा तो चीफ प्रॉक्टर बृजेश त्रिपाठी और परीक्षा पर्यवेक्षक डॉ. एके जेटली को सूचना दी गई। दोनों के पहुंचने के बाद भी परीक्षार्थी बुकलेट ले जाने की जिद पर अड़ा रहा। दोनों से उसकी कहासुनी भी हो गई। हंगामा शुरू हुआ तो सिक्योरिटी के लोग भी परीक्षा कक्ष में आ गए। काफी समझाने के बाद परीक्षार्थी रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय के कार्यालय में लिखित आपत्ति देकर चला गया।

एलएलएम की परीक्षा के बाद एक परीक्षार्थी बुकलेट साथ ले जाने की जिद कर रहा था। उसे समझाने के बाद लिखित आपत्ति रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करा दी गई है। -डॉ. एके जेटली, परीक्षा पर्यवेक्षक, रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन विज्ञापन