फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruckus among family members in PHC Kareli over the death of newborn

Bareilly News: नवजात की मौत पर पीएचसी करेली में परिजनों का हंगामा

Sat, 15 Feb 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among family members in PHC Kareli over the death of newborn
बरेली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करेली में शुक्रवार को नवजात की मौत के बाद शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि एक दिन पहले सामान्य प्रसव के बाद नवजात मुंह ठीक से साफ नहीं होने की वजह से उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। हालांकि, मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


क्यारा सीएचसी के अधीन करेली पीएचसी पर बृहस्पतिवार सुबह दीपक की पत्नी काजल ने सामान्य प्रसव से बेटे को जन्म दिया था। शाम तक जच्चा-बच्चा को निगरानी में रखने बाद के केंद्र से डिस्चार्ज कर दिया गया। परिजन शुक्रवार को फिर नवजात को लेकर पीएचसी पहुंचे। वहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर लौट गए, पर कुछ देर बाद लौट आए। स्टाफ पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर भिड़ने लगे। घूस मांगने का भी आरोप लगाया। चिकित्साधिकारी सुचिता गंगवार का कहना है कि कोई लापरवाही नहीं बरती गई। घटनाक्रम की रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed