फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RTE: Schools allotted for 1,586 students, applications of 684 canceled

आरटीई: 1,586 विद्यार्थियों के लिए स्कूल आवंटित, 684 के आवेदन निरस्त

Thu, 26 Dec 2024 10:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 10:24 AM IST
विज्ञापन
RTE: Schools allotted for 1,586 students, applications of 684 canceled
बरेली। जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नवीन शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए पहले चरण में 1,586 विद्यार्थियों के लिए विद्यालय आवंटित कर दिया गया है। वहीं, 684 विद्यार्थियों के आवेदन गलत जानकारी के चलते निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


आरटीई के तहत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश कराया जाता है। जिले में 1,573 विद्यालय आरटीई के दायरे में आती हैं। प्रवेश के लिए बच्चों की उम्र तीन वर्ष से सात वर्ष के मध्य होनी चाहिए। पहले चरण में प्रवेश के लिए 3,204 विद्यार्थियों के आवेदन आए।
विज्ञापन

इसमें से 2,520 के आवेदन स्वीकृत किए गए। वहीं, गलत जानकारी, दूसरे वार्ड में आवेदन, अपूर्ण जानकारी, गलत पता आदि के कारण 684 आवेदन निरस्त कर दिए गए। 1,586 विद्यार्थियों को विद्यालय आवंटित किया गया। वहीं, पहले चरण की सीटेंं फुल होने पर शेष 934 विद्यार्थियों को अगले चरण की लॉटरी के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी से होंगे दूसरे चरण के आवेदन
आरटीई के जिला समन्वयक आशीष कुमार के अनुसार प्रथम चरण के आवेदन एक दिसंबर से 19 दिसंबर तक किए गए। 24 दिसंबर को लॉटरी निकाली गई। विद्यार्थियों को 27 दिसंबर तक प्रवेश दिलाया जाएगा। दूसरे चरण के आवेदन एक जनवरी 2025 से 19 जनवरी तक होंगे। 24 जनवरी को लॉटरी निकलेगी। 27 जनवरी तक विद्यार्थियों को स्कूल में दाखिला कराया जाएगा। सीटें फुल होने से प्रवेश के लिए रह गए विद्यार्थी दूसरे चरण के लिए rte25.upsdc.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।


डीएम के पास भेजी जाएगी सूची
विद्यालय आवंटन के बाद सूची जिलाधिकारी के पास भेजी जाएगी। यहां से संबंधित विद्यालयों को पत्र जारी किए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों को विद्यालय मिला है। उनके अभिभावक पोर्टल पर विस्तृत जानकारी देख सकेंगे। वे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क करें। विद्यालय में आरटीई संबंधी दस्तावेज दिखाने पर प्रवेशपत्र दिया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed