फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RTE admission stuck in portal upgradation, parents' wait extendedRTE admission stuck in portal upgradation, parents' wait extended

Bareilly News: पोर्टल अपग्रेडेशन के फेर में फंसा आरटीई दाखिला, अभिभावकों का इंतजार बढ़ा

Sat, 27 Dec 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
RTE admission stuck in portal upgradation, parents' wait extendedRTE admission stuck in portal upgradation, parents' wait extended
बरेली। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत मुफ्त सीटों पर बच्चों का प्रवेश कराने का सपना देख रहे हजारों अभिभावकों को अभी और इंतजार करना होगा। दिसंबर का महीना बीतने को है, लेकिन तकनीकी खामियों और पोर्टल अपग्रेडेशन के कारण अब तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चे समय पर स्कूल जा सकें इसके लिए आरटीई के तहत आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर से मार्च के बीच पूरी करनी होती है। इस बार दिसंबर खत्म होने को है और आवेदन के लिए पोर्टल ही नहीं खुला है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि विभाग की ओर से वेबसाइट पर महत्वपूर्ण बदलाव और अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है। इसी तकनीकी कारण से प्रक्रिया रुकी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वेबसाइट कब तक पूरी तरह काम करना शुरू करेगी और आवेदन की प्रक्रिया कब से प्रभावी होगी, इस बारे में अभी विभाग के पास कोई निश्चित तिथि उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रक्रिया में हो रही इस देरी से उन अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है जो अपने बच्चों का दाखिला बड़े निजी स्कूलों में कराना चाहते हैं। यदि आवेदन में और देरी होती है, तो इसका सीधा असर लॉटरी प्रक्रिया और सत्यापन पर पड़ेगा, जिससे नए सत्र के दाखिलों में देरी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed