फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rss programme

’आरएसएस सामाजिक समरसता का बड़ा पैरोकार’

Wed, 09 Oct 2019 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
rss programme
बरेली। विजय दशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) शहर में पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया, इस मौके पर सह प्रांत प्रचारक और सह विभाग संघचालक ने अलग-अलग स्थानों पर स्वयं सेवकों को संबोधित किया और 94 वर्षों की यात्रा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि संघ ने जाति पीड़ित वर्ग भेद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता का बड़ा पैरोकार रहा है और समाज की सेवा के लिए अनुषंगिक संगठन देश में बहुत बड़ा सेवा का कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम और इंदिरा पार्क माडल टाउन परिसर में अलग-अलग हुए कार्यक्रम में दोनों संघ प्रमुखों ने स्वयं सेवकों को संबोधित संगठन संबंधी लक्ष्य और इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने 94 वर्ष पूरे कर चुके संघ के सौ वर्ष पूरे होने पर तय लक्ष्यों की जानकारी दी। सह प्रांत प्रचारक करमवीर ने माडल टाउन और नगर निगम परिसर में सह विभाग संघचालक अजय खंडेलवाल ने संघ स्थापना दिवस पर संघ की 94 वर्ष की यात्रा का वर्णन किया। स्वयं सेवकों के संघर्ष संगठन का उद्देश्य इस सबके बारे में चर्चा हुई है, विस्तार से इसको बताया गया है। मुख्य रूप से कहा गया है कि संघ किसी के साथ भी द्वेष नहीं रखता है और इस देश के अंदर रहने वाले माँ भारती के पूजकों का सम्मान करता है। संघ जाति पीड़ित वर्ग भेद से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता का बड़ा पैरोकार रहा है और समाज की सेवा के लिए संघ के अनुषंगिक संगठन जिनमें स्वयं सेवक रहते हैं के माध्यम से देश में बहुत बड़ा सेवा का कार्य कर रहा है। विश्व का सबसे बड़ा संगठन होने का कारण आपसी प्रेम अनुराग के साथ देश की सेवा करना लक्ष्य होना ही है।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ हजार की संख्या में स्वयंसेवकों ने शहर में दो अन्य भागों में अलग-अलग रूट पर मार्च किया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वयं सेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मेयर उमेश गौतम, अतुल खंडेलवाल, डॉ. सत्यपाल, विक्रांत आलोक प्रकाश, डॉ. विवेक मिश्रा, विधायक डॉ. अरुण कुमार, डीसी वर्मा, विनोद पागरानी, सूर्यकांत, अरविंद गुप्ता, अनुज कांत, जनक राज, मनमोहन सब्बरवाल, संजीव चांदना आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed