{"_id":"692e07f91a09f749d009655e","slug":"rs-45-lakh-lost-from-account-as-soon-as-rto-challan-link-was-clicked-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103517-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरटीओ चालान का लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़े 4.5 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरटीओ चालान का लिंक क्लिक करते ही खाते से उड़े 4.5 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजगंज। आरटीओ चालान नाम के लिंक को क्लिक करने से एक व्यापारी के खाते से 4.5 लाख रुपये उड़ गए। व्यापारी की तहरीर पर ढाई माह बाद पुलिस ने सोमवार को साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, थाना हाफिजगंज के गांव बकैनिया निवासी सरताज अहमद ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि वह कारचोबी से संबंधित कार्य करता है। आठ सितंबर को दोपहर में उसके व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ चालान नाम का एक लिंक आया। उसने अपनी गाड़ी का चालान देखने के लिए लिंक को क्लिक किया तो उसका फोन हैक हो गया। एक नंबर से काल आई कि उसकी गाड़ी का चालान चेक किया जा रहा है। इसके बाद उसके बैंक खाते से चार बार में चार लाख 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। दूसरे बैंक से एक लाख रुपये निकाल लिए गए।
रुपये कटने के मेसेज मिलने के बाद उन्होंने एसएसपी पर साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी ने बताया कि पीडित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच की जा रही है। संवाद