फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 3.03 lakh lost from account as soon as the link was clicked

Bareilly News: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 3.03 लाख रुपये

Fri, 31 Jan 2025 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.03 lakh lost from account as soon as the link was clicked
बरेली। साइबर अपराधियों ने सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक के क्रेडिट कार्ड से 3.03 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इटावा सुखदेवपुर निवासी सुमित कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि नवंबर में शाम के वक्त उन्हें एक एसएमएस मिला। उसमें लिखा था कि उनके बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवार्ड पॉइंट एक्सपायर होने वाले हैं। उन्हें बनाए रखने के लिए एक लिंक दिया गया था। सुमित ने लिंक पर क्लिक किया तो कुछ ही सेकंड में उनके क्रेडिट कार्ड से दो बार में 1.98 लाख और 1.05 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन हो गए। कुल 3.03 लाख रुपये कट गए। सुमित ने तुरंत बैंक और साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। सुमित के मुताबिक अब बैंक उनसे इस रकम की वसूली के लिए दबाव बना रहा है।
सुमित का कहना है कि उन्होंने न किसी को ओटीपी दिया, न कोई डिटेल साझा की, फिर भी उनके कार्ड से इतनी बड़ी रकम कैसे कट गई, वह नहीं समझ पा रहे हैं। उन्हें शक है कि उनका मोबाइल किसी ने हैक कर लिया, जिससे यह ठगी हुई। सुमित ने तुरंत बैंक को कई बार ई-मेल कर जानकारी दी, लेकिन बैंक ने कोई मदद नहीं की। सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

---
खाते में रुपये डालने का झांसा देकर ठगी
बरेली। खाते में रुपये डालने का झांसा देकर युवक से ठगी कर ली गई। पस्तौर निवासी अंकित मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास अनजान शख्स ने कॉल कर कहा कि धोखे से तुम्हारे खाते में 36 हजार रुपये चले गए हैं। तुम उसे लौटा दो। अंकित को इस तरह का मेसेज भी दिखा। तब अंकित ने 2-2 हजार रुपये करके रकम लौटा दी। इस बीच उनके खाते से 55,300 रुपये और कट गए। बाद में पता चला कि उनके खाते में रुपये आए ही नहीं आए थे। अंकित गुप्ता ने सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed