फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 24 lakh recovered from YouTuber's house

Bareilly News: यूट्यूबर के घर से 24 लाख रुपये बरामद

Sun, 16 Jul 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 16 Jul 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rs 24 lakh recovered from YouTuber's house
नवाबगंज। मिलक पिछौड़ा गांव में एक यूट्यूबर के घर छापेमारी कर पुलिस ने 24 लाख रुपए बरामद किए हैं। इसकी सूचना पुलिस ने आयकर विभाग को दी है। देर रात आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव मिलक पिछौडा का तस्लीम पुत्र मौजम खां गलत तरीके से धन अर्जित करता है। उसने अनैतिक तरीके से रुपय कमा कर शानदार मकान बना रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्लीम के घर पर छापा मारा तो यहां से 24 लाख रुपये की नकदी मिली। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह अपना यूट्यूब चैनल चलाता है। वर्ष 2017 में बीटेक करने के बाद उसने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी। उसके चैनल के 99 हजार सब्सक्राइबर हैं। वह अपने चैनल पर लोगों को शेयर मार्केट से जुड़ी जानकारियां देता है। पिछले साल उसने 1.20 करोड़ का कारोबार किया था। जिसमें उसने 40 लाख का इनकम टैक्स भी भरा था। बरामद नकदी के बारे में बताया कि छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। शादी में 10 लाख रुपये मिले थे। नौ लाख रुपये उसने बैंक से निकाले थे।
विज्ञापन


देर रात तक आयकर विभाग की टीम जांच करती रही। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 24 लाख रुपये की नकदी मिलने के मामले में जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed