Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 16.87 crore to be spent on the repair of 23 roads; Rs 5.90 crore released.

Bareilly News: 23 सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 16.87 करोड़, 5.90 करोड़ जारी

Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Rs 16.87 crore to be spent on the repair of 23 roads; Rs 5.90 crore released.
बरेली। जिले की 23 खस्ताहाल सड़कों (49.04 किमी लंबाई) की मरम्मत के लिए शासन ने 16.87 करोड़ रुपये स्वीकृत कर इसमें से 5.90 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर कराकर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। कुछ सड़कों की मरम्मत के साथ सुरक्षा दीवार और अन्य निर्माण कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सबसे अधिक 147.41 लाख रुपये अलीगंज-सिरौली मार्ग से अनिरुद्धपुर होते हुए हाफिजगंज मार्ग की मरम्मत पर खर्च होंगे। इसकी लंबाई 4.570 किमी है। भमोरा-आंवला मार्ग से मालगांव अतरछेड़ी तक छह किमी लंबी सड़क के लिए 99.57 लाख रुपये निर्धारित हैं। एनएच-24 से गूगल नगरिया मार्ग पर 116.05 लाख रुपये खर्च होंगे। इसकी लंबाई 800 मीटर है। बरेली-बदायूं मार्ग से अंगूरी ठाकुरान, बरेली-बीसलपुर मार्ग से सिमरा अजूबा बेगम, बल्लिया-झिंझरी से सराऊ लिंक रोड और गुजराई से धनेटी मार्ग की भी मरम्मत कराई जाएगी। कुछ मार्गों पर बाढ़ से हुए नुकसान को देखते हुए भी सुधार कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

--
राज्य सड़क निधि के तहत 23 सड़कों के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। करीब 49 किमी लंबी सड़कों की विशेष मरम्मत 16.87 करोड़ रुपये से कराई जाएगी। इसमें से 5.90 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं। - भगत सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed