फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   RPF constable committed suicide by consuming poison in Bareilly

Bareilly: फोन पर पत्नी से झगड़े के बाद आरपीएफ के सिपाही ने दी जान, बेड पर पड़ा मिला शव

Fri, 08 Dec 2023 02:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 02:34 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज में आरपीएफ के सिपाही मनदीप (27) ने जहर खाकर आत्महत्या ली। वह यहां एक मकान पर किराये पर रहता था। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
RPF constable committed suicide by consuming poison in Bareilly
आरपीएफ सिपाही का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज में एक मकान में किराये पर रह रहे आरपीएफ के सिपाही मनदीप ने सल्फास खाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में फोन पर पत्नी से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


हरियाणा के कैथल जिले के पुंडरी थाना क्षेत्र के गांव पाई निवासी मनदीप (27) तीन साल से सीबीगंज के डेमू शेड चौकी में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी इज्जतनगर स्टेशन पर थी। एक माह से वह सीबीगंज के स्लीपर रोड पर भाजपा नेता राजन श्रीवास्तव के मकान में किराये पर रह रहे थे। वह पत्नी को भी ले आए थे। दस दिन पहले वह घर गए थे। पत्नी को वहीं छोड़कर अकेले लौटे थे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से मनदीप की तीन दिन के लिए गोरखपुर में प्रशिक्षण ड्यूटी लगा दी गई थी। बुधवार शाम वह कमरे के पास में स्थित दुकान पर पहुंचे। वहां से कोल्डड्रिंक, दही व मट्ठे का पैकेट लिया। बताते हैं कि रात में उन्होंने सल्फास खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Video: सरेराह उतारा बुर्का और बदल लिया वेश... सीसीटीवी फुटेज देख लोग हैरान; जहन में एक ही सवाल- कौन है ये

औंधे मुंह बिस्तर पड़ा था शव 
बृहस्पतिवार सुबह दूधिया वहां पहुंचा। बार-बार आवाज देने पर भी जवाब नहीं मिला तो वह लौट गया। 24 घंटे बाद भी मनदीप बाहर नहीं निकले तो शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने कमरे में झांककर देखा। वहां मनदीप औंधे मुंह बिस्तर पर पड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो काफी पहले उनकी मौत हो चुकी थी।

आरपीएफ के कमांडेंट ऋषि पांडेय वहां पहुंचे तो कोल्डड्रिंक की खाली बोतल, सल्फास का पाउच व गिलास पड़ा था। मनदीप के परिवार में पत्नी मुस्कान, एक साल का बेटा देवांश, भाई अमित और मां नरेश देवी हैं।

पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश 
मनदीप ने आठ माह पहले भी पत्नी मुस्कान से कहासुनी के बाद वीडियो कॉलिंग पर कहा था कि मैं मरने जा रहा हूं और गले में फंदा डालकर वह पेड़ से लटक गए थे। इसी बीच मुस्कान ने उसके साथी सिपाही को फोन कर घटनाक्रम से अवगत कराया तो उन्होंने उसे बचा लिया था। मनदीप शराब पीने के आदी थे। इसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी होती रहती थी।

प्रथम दृष्टया पारिवारिक क्लेश की बात सामने आ रही है। सिपाही की सेवा संबंधी कोई समस्या नहीं थी। उसे प्रशिक्षण के लिए गोरखपुर जाना था, लेकिन पारिवारिक क्लेश के कारण वह वहां भी नहीं गया। - ऋषि पांडेय, सीनियर कमांडेंट आरपीएफ, इज्जतनगर मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed