फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   route of eight trains including Nauchandi, Amritsar-Saharsa Express changed

UP News: नौचंदी, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों के रूट बदले, इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

Tue, 23 Jul 2024 11:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 11:47 AM IST
सार

रेलवे ने नौचंदी और अमृतसर-सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों का निरस्तीकरण खत्म कर दिया है। ये ट्रेनें अब बदले रूट से चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
route of eight trains including Nauchandi, Amritsar-Saharsa Express changed
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के रोजा में मेगा ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों में सात अगस्त तक निरस्त की गईं 48 में से आठ ट्रेनों का निरस्तीकरण रेलवे ने खत्म कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन बदले हुए रूट से किया जाएगा। इस दौरान ये ट्रेनें बरेली नहीं आएंगी। जिन ट्रेनों का निरस्तीकरण खत्म किया गया है उनमें नौचंदी और अमृतसर-सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

विज्ञापन


निरस्त की गईं ट्रेनों में अब 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 23 जुलाई से चार अगस्त तक और 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 25 जुलाई से छह अगस्त तक बुढ़वल-सीतापुर-रोजा-बरेली-मुरादाबाद-सहारनपुर के स्थान पर बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-खुर्जा-हापुड़-मेरठ सिटी-सहारनपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन


14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 26 जुलाई व दो अगस्त, 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 24 व 31 जुलाई को, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 28 जुलाई व चार अगस्त को, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 29 जुलाई व पांच अगस्त को बदले हुए उपरोक्त रूट से संचालित की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव 
मार्ग परिवर्तन के कारण इन ट्रेनों का बरेली, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, माइकलगंज, सीतापुर सिटी, सीतापुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। मंगलवार से पांच अगस्त तक निरस्त की गई 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण भी वापस ले लिया गया है। 

इस ट्रेन को इस दौरान मेरठ से वाया हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, कानपुर होकर लखनऊ से प्रयागराज के लिए चलाया जाएगा। वापसी में लखनऊ से वाया कानपुर, खुर्जा, हापुड़ होकर चलाया जाएगा। इस दौरान यह ट्रेन गढ़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed